मंगलवार, 3 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IPL 2027 से पहले Hardik Pandya छोड़ सकते हैं Mumbai Indians, चर्चा अंतिम दौर में​ | दुबई में पार्क बना ऑफिस…पेड़ों की छांव में लैपटॉप, ‘वर्क फ्रॉम पार्क’ में कौन-कौन सी सुविधाएं?​ | अक्टूबर में व्हाइट कॉलर जॉब्स की बल्ले-बल्ले! भर्ती में 14% का उछाल, किस सेक्टर ने मारी बाजी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Reliance को सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा, 3 महीने में छाप डाले 29,550 करोड़ रुपये​

Reliance Q2 Results: देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी कमाई से बाजार के सारे अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है. 30 अक्तूबर को शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया. कंपनी के इतिहास में ये पहली बार है जब किसी एक तिमाही में इतना […]

Reliance Q2 Results: देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी कमाई से बाजार के सारे अनुमानों को पीछे छोड़ दिया है. 30 अक्तूबर को शेयर बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया. कंपनी के इतिहास में ये पहली बार है जब किसी एक तिमाही में इतना बड़ा मुनाफा हुआ है. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने 22,092 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था, जो अब उछलकर सीधे 29,550 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

कंपनी की कुल कमाई यानी कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में भी 28 फीसदी की तगड़ी बढ़त दर्ज की गई है. सितंबर तिमाही में ये आंकड़ा 3.62 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया. इसके अलावा कंपनी का कामकाजी मुनाफा 24 फीसदी बढ़कर 62,409 करोड़ रुपये के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है. वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में ही कंपनी ने 50,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है. किसी भी वित्त वर्ष की पहली छमाही में रिलायंस ने पहली बार ये मुकाम हासिल किया है.

ऑयलटूकेमिकल्स कारोबार ने भरी रिलायंस की तिजोरी

रिलायंस की इस रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे सबसे बड़ा हाथ कंपनी के ऑयलटूकेमिकल्स बिजनेस का रहा. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के साथ प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ने से इस कारोबार में जबरदस्त उछाल आया. सितंबर तिमाही में इस सेक्टर का रेवेन्यू 44.2 फीसदी बढ़कर 3.32 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस बिजनेस का EBITDA 67.9 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 25,203 करोड़ रुपये रहा. वहीं इसका EBITDA मार्जिन भी 160 बेसिस प्वाइंट्स सुधरकर 10.9 फीसदी पर आ गया. रिटेल सेक्टर ने भी कंपनी की ग्रोथ में अच्छा साथ दिया.

जियो की धमाकेदार लिस्टिंग के साथ डिजिटल कमाई में उछाल

डिजिटल सर्विसेज के मोर्चे पर भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया है. जियो प्लेटफॉर्म्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.3 फीसदी बढ़कर 47,485 करोड़ रुपये हो गया. नए ग्राहकों के जुड़ने के अलावा प्रति यूजर औसत कमाई बढ़ने से ये फायदा हुआ है. जियो का कामकाजी मुनाफा 16.6 फीसदी उछलकर 21,879 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि मार्जिन 250 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 54.1 फीसदी हो गया.

नतीजों के मौके पर कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो की शेयर बाजार में हुई एंट्री का खास जिक्र किया. इसी हफ्ते भारतीय शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है. इसके आईपीओ को निवेशकों की तरफ से 22 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था. लिस्टिंग के बाद से ही इसके शेयरों में अच्छी तेजी बनी हुई है. इस कामयाबी के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स अब देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है.

कर्ज घटाने के साथ निवेश में भी आगे रही कंपनी

मुनाफा कमाने के साथ रिलायंस ने अपने कर्ज का बोझ भी कम किया है. जून तिमाही में कंपनी पर 1.23 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध कर्ज था, जो सितंबर के आखिर में घटकर 1.17 लाख करोड़ रुपये रह गया. कंपनी का नेट डेट और EBITDA रेशियो अब 0.47 फीसदी रह गया है. इस तिमाही के दौरान कंपनी ने अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए 38,153 करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च भी किया. चूंकि नतीजे शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आए हैं और हर पैमाने पर बाजार के जानकारों की उम्मीद से बेहतर रहे हैं, इसलिए सोमवार यानी 3 नवंबर को कंपनी के शेयरों में इसका असर देखने को मिलेगा.

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY