सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ नाम समान होने से डुप्लीकेट वोटर नहीं माना जा सकता… अखिलेश के आरोपों पर बोला चुनाव आयोग​ | Devar Bhabhi Kand: भाभी ने देवर के साथ किया ऐसा कांड, जानकर हो जाएंगे हैरान​ | Kanpur News: घर से 30 मीटर दूर खेल रहा था 3 साल का निहाल, पानी के टैंक में गिरकर मौत; डेढ़ घंटे बाद चला पता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ में फॉर्मेलिन से भरा टैंकर पलटा, 2 किमी तक आंखों में जलन; किसान पथ बंद​

Lucknow News: लखनऊ के बीकेटी इलाके में किसान पथ पर फॉर्मेलिन केमिकल से भरा एक टैंकर पलटने से हड़कंप मच गया. टैंकर से निकल रही तेज बदबू के कारण करीब 2 किलोमीटर के दायरे में लोगों को आंखों में जलन की शिकायत हुई. हादसे के बाद एहतियात के तौर पर हाईवे पर यातायात रोक दिया […]

Lucknow News: लखनऊ के बीकेटी इलाके में किसान पथ पर फॉर्मेलिन केमिकल से भरा एक टैंकर पलटने से हड़कंप मच गया. टैंकर से निकल रही तेज बदबू के कारण करीब 2 किलोमीटर के दायरे में लोगों को आंखों में जलन की शिकायत हुई. हादसे के बाद एहतियात के तौर पर हाईवे पर यातायात रोक दिया गया. पुलिस, फायर ब्रिगेड और NHAI की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात संभालने में जुट गईं. सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित सड़क को डेंजर जोन घोषित कर वाहनों की आवाजाही बंद कराई गई.

अचानक टायर फटने से पलटा टैंकर

जानकारी के मुताबिक, हादसा बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में किसान पथ पर हुआ. फॉर्मेलिन केमिकल से भरा टैंकर लखनऊ से बाराबंकी की तरफ जा रहा था. इसी दौरान अचानक टैंकर का टायर फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टैंकर सड़क पर पलट गया. टैंकर पलटते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई. सड़क से गुजर रहे लोगों को तेज बदबू महसूस हुई और उनकी आंखों में जलन होने लगी.

2 किलोमीटर तक आंखों में जलन की शिकायत

टैंकर में भरे केमिकल की तेज गंध के कारण घटनास्थल के आसपास से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. करीब दो किलोमीटर तक के इलाके में आंखों में जलन की शिकायत सामने आई. अचानक बदबू फैलने और लोगों को हो रही परेशानी के बाद पुलिस को सूचना दी गई. केमिकल से संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए और सड़क पर यातायात रोकने का फैसला किया.

पुलिस, फायर ब्रिगेड और NHAI की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही बीकेटी थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और NHAI की टीमें मौके पर पहुंच गईं. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी और वाहनों को आगे जाने से रोक दिया. सड़क पर आ रहे वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है, ताकि लोग केमिकल के संपर्क में आने से बच सकें.

आउटर रिंग रोड पर यातायात रोका गया

हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर आउटर रिंग रोड के प्रभावित हिस्से को डेंजर जोन घोषित कर रास्ता बंद कर दिया गया. इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर मौजूद टीमें स्थिति को नियंत्रित करने और सड़क को सुरक्षित बनाने में जुटी हैं. फिलहाल, केमिकल से भरे टैंकर को हटाने और प्रभावित इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करने की कार्रवाई की जा रही है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे घटनास्थल के आसपास जाने से बचें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY