Reem Shaikh: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रीम शेख अक्सर ही लोगों के बीच चर्चा में रहती हैं. इन दिनों वो शादी को लेकर दिए गए बयान को लेकर लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही हैं. एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है, जिसके बाद से उनका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रीम ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में ये क्लियर किया है कि वो किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से न तो प्यार कर पाएंगी और न ही शादी करना चाहेंगी.

का नाम टीवी की दुनिया में काफी जाना माना है, साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं. इन दिनों एक्ट्रेस एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में दिए एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और रिलेशनशिप पर बात की. रीम शेख ने इस दौरान में इंटरफेथ रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय रखी. उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें किसी दूसरे धर्म के लड़के से प्यार हो जाए तो क्या वो उस रिश्ते को आगे बढ़ाएंगी.
धर्म और आस्था अहम है
इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि ये हर व्यक्ति की अपनी सोच होती है, लेकिन वो खुद ऐसा नहीं कर पाएंगी. उनका ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है और फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका धर्म और आस्था उनकी जिंदगी का बहुत अहम हिस्सा है, इसलिए वो किसी ऐसे इंसान के साथ जिंदगी बिताने के बारे में नहीं सोच सकतीं, जो उनके धर्म को फॉलो न करता हो.
–
‘मैं पांच वक्त की नमाजी हूं’
रीम ने कहा, ‘मैं बहुत धार्मिक हूं, वो शायद लोगों को पता नहीं होगा, लेकिन मैं पांच वक्त की नमाजी हूं, तो मैं नहीं कर पाऊंगी. क्योंकि, मैं पांच वक्त नमाज पढ़ती हूं, जब रमजान आता है तो रोजो रखती हूं. मैंने हाल ही सारे रोजे रखने शुरू किए हैं. मेरी लाइफ में जब भी कुछ ऊपर-नीचे होता है, तो सबसे पहले खुदा के पास जाती हूं और दुआ करती हूं और मैं उस इंसान के साथ जिंदगी नहीं बिता पाऊंगी जो सेम फेथ का ना हो और मेरे धर्म को फॉलो न करता हो. ये मुझसे नहीं हो पाएगा. मुझे इसके लिए बहुत गालियां पड़ेंगी.’
टीवी का जाना माना नाम
वर्क फ्रंट की बात करें तो रीम शेख लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और कम उम्र में ही उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. कई शोज और प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकीं रीम अक्सर अपनी बेबाक राय के लिए भी जानी जाती हैं. अब इंटरफेथ रिलेशनशिप को लेकर दिया गया उनका ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस उनकी इस सोच पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.





