Entertainment

South Film: सलमान खान के प्रोड्यूसर संग फिल्म ला रहा ये सुपरस्टार, साउथ के ‘अक्षय कुमार’ संग जमेगी तगड़ी जोड़ी

Dil Raju Movie with Ravi Teja: सलमान खान की जहां एक तरफ ‘मातृभूमि’ चर्चा में है वहीं, उनकी अगली फिल्म का भी पता चल गया है. सलमान खान ने पहली बार मशहूर फिल्ममेकर दिल राजू से हाथ मिलाया है. सलमान खान, निर्माता दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक एक्शन-ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसकी शूटिंग मुंबई में चल रही है. फिलहाल इस फिल्म को #SVC63 नाम दिया गया है. इस पैन-इंडिया फिल्म में नयनतारा लीड रोल में होंगी. सलमान खान की इस फिल्म के बीच खबर आई है कि उनके प्रोड्यूसर संग यानी दिल राजू के साथ साउथ का सुपरस्टार फिल्म लेकर आ रहा है.

South Film: सलमान खान के प्रोड्यूसर संग फिल्म ला रहा ये सुपरस्टार, साउथ के ‘अक्षय कुमार’ संग जमेगी तगड़ी जोड़ी
South Film: सलमान खान के प्रोड्यूसर संग फिल्म ला रहा ये सुपरस्टार, साउथ के ‘अक्षय कुमार’ संग जमेगी तगड़ी जोड़ी

दिल राजू के साथ जहां की अनटाइटल्ड फिल्म सुर्खियों में है. इस बीच खबर है कि साउथ सुपरस्टार रवि तेजा भी दिल राजू के साथ फिल्म करने जा रहे हैं. साउथ के अक्षय कुमार कहे जाने वाले रवि तेजा ने दूसरी बार दिल राजू से हाथ मिलाया है. फिल्ममेकर और एक्टर की ये जोड़ी पहले भी साथ काम कर चुकी है.

रवि तेजा और दिल राजू की फिल्म

रवि तेजा फिलहाल शिवा निर्वाण के डायरेक्शन की फिल्म ‘इरुमुडी’ में बिजी हैं और इसकी शूटिंग अब अपने फाइनल स्टेज में है. इसी बीच, रवि तेजा के अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर एक दिलचस्प अपडेट सामने आया है. हाल ही में ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि रवि तेजा एक नई फिल्म के लिए हसीथ गोली के साथ काम करने जा रहे हैं. अब ताजा खबरों के मुताबिक, रवि तेजा के इस प्रोजेक्ट को दिल राजू प्रोड्यूस करने वाले हैं.

जल्द होगा टाइटल का खुलासा

जल्द ही एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट की जाएगी और फिल्म के टाइटल का खुलासा किया जाएगा. एक होनहार टीम के साथ आने से इस प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीदें अभी से बढ़ने लगी हैं. इससे पहले रवि तेजा और दिल राजू ने साल 2017 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजा द ग्रेट’ में साथ काम किया है. इसके अलावा, दिल राजू की कंपनी ने रवि तेजा की ‘ईगल’ जैसी कुछ फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन में भूमिका निभाई है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply