Ranbir Kapoor Disaster Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्मों का ऑडियंस में अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. रणबीर कपूर आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आए थे. 150 से 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 915 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इस फिल्म के बाद रणबीर कपूर किसी फिल्म में नहीं नजर आए और फैंस को उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन जल्द ही ये इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि रणबीर कपूर अब ‘रामायण’ में नजर आने वाले हैं. 19 साल के अपने करियर में रणबीर कपूर ने हर तरह की फिल्में की हैं, जिनमें से कुछ हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप हो गईं. लेकिन हम आपको रणबीर कपूर की उस डिजास्टर फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बनाने में करोड़ों रुपये खर्च हुए थे. पर इस फिल्म का अपना बजट निकालने में ही पसीने छूट गए थे.

ने अपने शानदार 19 साल के करियर में कुल 21 फिल्में की हैं और अब वो जल्द ही अपनी 22वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं. रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का इस वक्त सबसे ज्यादा इंतजार किया जा रहा है, जो दो पार्ट में रिलीज होगी. इसे 4000 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया जा रहा है. रणबीर कपूर ने अपनी 21 फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए, जिनमें से कुछ लोगों को पसंद आए तो कुछ नहीं. ऐसा ही रणबीर कपूर का एक किरदार रहा, जिसने ऑडियंस को बिल्कुल इंप्रेस नहीं किया और इसी वजह से ये फिल्म फ्लॉप हो गई. आज से 4 साल पहले रणबीर कपूर डकैत बनकर आए थे. लेकिन करोड़ों डुबाकर ले गए थे.
रणबीर कपूर की डिजास्टर फिल्म
रणबीर कपूर की 21 फिल्मों में से 6 फिल्में फ्लॉप रहीं. लेकिन हम उस डिजास्टर फिल्म की बात कर रहे हैं, जो अपने बजट का आधा निकालने में ही रो गई थी. साल 2022 में रणबीर कपूर ‘शमशेरा’ लेकर आए थे. इस फिल्म में रणबीर कपूर ने ‘डकैत’ का किरदार निभाया. इस मूवी में रणबीर का लुक तो जबरदस्त था. लेकिन कहानी एकदम बकवास, जिसकी वजह से ये फिल्म डिजास्टर बन गई. रणबीर कपूर की ‘शमशेरा’ में संजय दत्त, वाणी कपूर, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला, आशुतोष राणा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार नजर आए थे.
–
बजट का आधा कमाने में छूटे पसीने
रणबीर कपूर स्टारर ‘शमशेरा’ 100 से 150 करोड़ के बजट में बनी थी. लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना आधा बजट कमाने में मेकर्स को रुला दिया था. इस फिल्म को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था और आदित्य चोपड़ा इसके प्रोड्यूसर थे. 2022 में रिलीज हुई ‘शमशेरा’ थिएटर में ऑडियंस के लिए तरस गई थी. इसने वर्ल्डवाइड महज 60 करोड़ का कलेक्शन किया था और इसी के साथ इस फिल्म पर डिजास्टर का ठप्पा लग गया. 2 घंटे 39 मिनट की इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ‘शमशेरा’ को IMDb पर 4.7 रेटिंग मिली है.





