साउथ और हिंदी फिल्मों में पहचान बना चुकी एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने शादी कर ली है, जिसकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. इंटिमेट सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए, जहां एक्ट्रेस ने सादगी भरे अंदाज में अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की.

मेहरीन की शादी काफी निजी रखी गई थी, इसलिए ज्यादा लोगों को पहले से जानकारी नहीं थी. जैसे ही वेडिंग फोटोज सामने आईं, फैंस हैरान रह गए और उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. तस्वीरों में खुशियों से भरा माहौल और करीबी लोगों की मौजूदगी साफ नजर आई.
शादी की खबर सामने आते ही, एक्ट्रेस सोनल चौहान समेत कई सेलेब्स ने मेहरीन को सोशल मीडिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन में उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटाया. फैंस और दोस्तों ने भी नई शुरुआत के लिए ढेरों दुआएं दीं.
वेडिंग लुक की बात करें तो मेहरीन बेबी पिंक कलर में पारंपरिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. हल्के मेकअप, मिनिमल ज्वेलरी और मुस्कान के साथ उन्होंने अपनी शादी को सादगी भरा लेकिन खास बना दिया. तस्वीरों में उनकी खुशी साफ दिख रही है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
वहीं मेहरीन के पति अर्श औलख भी इस दौरान पारंपरिक अंदाज में एक्ट्रेस से मैचिंग करते नजर आए और दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई. कपल की तस्वीरों में केमिस्ट्री और खुशियां साफ दिखाई दीं, जिस पर लोगों ने कमेंट करते हुए उन्हें परफेक्ट जोड़ी बता रहे हैं.
शादी की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा अपनी शादी की तारीख लिखी है और उसके साथ ही इनफिनिटी का साइन भी लगाया है. आगे उन्होंने हैशटैग लगाते हुए लिखा, अर्श दी महर.
वर्क फ्रंट की बात करें, तो पिछली बार एक्ट्रेस को साल 2023 में आई पीरियड क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में देखा गया था. मेहरीन ने टॉलीवुड फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. बॉलीवुड में उनकी शुरुआत फिल्लौरी फिल्म से हुई थी.





