Railway Bonus 2026: त्योहारों के सीजन में रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्रालय की तरफ से नॉनगजेटेड कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस देने का ऐलान किया गया है। रेलवे के कर्मचारियों को इसके तहत 78 दिनों के हिसाब से बोनस दिया जाएगा। इसका लाभ करीब 11.40 लाख लोगों को मिलेगा।

बता दें कि, कर्मचारी को बोनस कितना मिलेगा। वो उनके सैलरी पर निर्भर करता है।
कितना मिलेगा रेल कर्मियों को बोनस?
रेलवे की ओर से पात्र रेल कर्मचारियों को अधिकतम प्रोडक्टिव लिंक्ड बोनस 78 दिनों क की सैलरी के बराबर दिया जाएगा। योग्य कर्मचारियों को अधिकतम ₹17,951 तक का बोनस मिलेगा। इसकी गणना ₹7,000 की न्यूनतम मासिक वेतन सीमा के आधार पर की जाएगी।
मान लिजिए की अधिकतम मासिक वेतन 7,000 रुपये है। तो एक दिन का वेतन 7,000 ÷ 30.4 = करीब 230.26 रुपये होगा। ऐसे में 78 दिन का बोनस 230.26 × 78 = करीब 17,951 रुपये के बराबर होगा। नियमों के अनुसार, बोनस की अधिकतम पेमेंट रकम 17,951 रुपए दी जाएगी।
₹2,009.61 करोड़ किया जाएगा खर्च
कैबिनेट मीटिंग में इस बोनस के भुगतान पर सरकार द्वारा ₹2,009.61 करोड़ राशि खर्च के लिए तय की गई है। इस साल 11.40 लाख नॉनगजेटेड कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर PLB राशि का भुगातान किया जाएगा।
किसे मिलेगा फायदा?
यह बोनस रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा। इमसें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर , स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, तकनीशियन, पॉइंट्समैन और मिनिस्ट्रियल स्टाफ सहित ग्रुप ‘C’ के कर्मचारी शामिल हैं।
बता दें कि, वित्त वर्ष 202526 के दौरान भारतीय रेलवे द्वारा रिकॉर्ड माल ढुलाई और लगभग 7.41 अरब यात्रियों को ढोने के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।