Pineapple Benefits For Women’s Health: देश भर के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। ऐसे में इस मौसम में शरीर को सेहतमंद रखने और पानी की कमी को दूर करने के लिए एक्सपर्ट्स मौसमी फलों को सेवन करने की सलाह देते है। मौसमी फलों में अनानास का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

-
पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से निजात
आयुर्वेद के अनुसार, अनानास एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर की सूजन को घटाता है और वायरल संक्रमण से बचाव में सहायक होता है। महिलाओं के लिए यह खासतौर पर लाभकारी है।
इसमें आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो होने वाले दर्द और थकान को कम करने में मदद कर सकता है। अनानास का जूस पीने से मासिक धर्म से जुड़ी परेशानियां भी कम हो सकती हैं।
जानकारों के मुताबिक, अनानास का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना होता है। इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर होते हैं, जो गर्मी में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करते हैं। इसका स्वाद और ऊपर क्राउन जैसा गुच्छा इसे राजसी लुक देता है। गर्मी के इस मौसम में रोजाना थोड़ी मात्रा में अनानास का सेवन न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ भी रखता है।
-
इम्यूनिटी बढ़ाता है अनानास
एक ऐसा फल है जो हमारी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से शरीर के विकास और शरीर के उपचार में काफी मदद मिलती है। यह शरीर में होने वाले घाव और आयरन की कमी से होने वाली बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।
ये भी पढे़ं-
-
पाचन को मजबूत करता है
अनानास में ब्रोमेलैन पाया जाता है, जो एंजाइम का मिश्रण होता है। अनानास का सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। अनानास में पाए जाने वाला ब्रोमेलैन दस्त जैसी बीमारी को कम करने में मदद करता है।
-
दाग-घब्बे दूर होते हैं
विटामिन सी से भरपूर ये फल स्किन के लिए भी बेहद उपयोगी है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जिससे चेहरे पर चमक आती है और चेहरे के दाग-घब्बे दूर होते हैं। ये सूजन को कम करता हैं और घाव को भरने में भी सहायता करता हैं।
Khabar Monkey
-
कैसे करें अनानास का सेवन
स्वादिष्ट और रसीले अनानास का खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को लुभा लेता है। चाहे आप इसे ताजा काटकर खाएं, सलाद में डालें, जूस बनाकर पिएं, ग्रिल करें या फिर केक में इस्तेमाल करें- हर रूप में यह स्वादिष्ट लगता है। इसके ऊपर लगा हरा-भरा ताज इसे देखने में भी बेहद आकर्षक बनाता है।





