उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के साईं उपवन में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान पेरा ओलंपिक खिलाड़ी चिराग त्यागी के रूप में हुई है. मृतक सुबह हॉस्टल जाने के लिए घर से निकला था.मामला थाना कोतवाली घंटाघर क्षेत्र का हैपुलिस के मुताबिक, इंटरनेशनल भारतीय पैरा खिलाड़ी चिराग त्यागी की शनिवार को गाजियाबाद में हत्या कर दी गई. चिराग का शव हिंडन क्षेत्र में साईं उपवन में मिला. उनकी पीठ पर गोली का निशान मिला है.
Khabar Monkey

चिराग त्यागी गाजियाबाद के रहने वाले थे. एक एथलीट के रूप में उन्हें पहचान मिली थी. वह 100 और 400 मीटर दौड़ में भाग लेते थे. चिराग ने नेशनल और इंटरनेशनल मंचों पर शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया. सूचना मिलते एसीपी उपासना पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं. एसीपी मृतक की प्रेमिका, कोच और परिजनों से पूछताछ कर रही हैं.
किन प्रतियोगिताओं में लेना था भाग?
बेंगलुरु के श्री कांतिरवा स्टेडियम में 26 से 28 मई तक 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता हुई थी. इसमें गाजियाबाद के 6 पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते. इतना ही नहीं, एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाई भी किया था. एशियन गेम्स जापान में 18 से 24 अक्टूबर के बीच होना है.
Uttar Pradesh: SHO Kotwali, Sachin Kumar, says, “The body of national para athlete Chirag Tyagi was found in Sai Upvan under Kotwali police station in Ghaziabad. He had left for his village, Basantpur Sathli Muradnagar, from the Delhi hostel in the morning. According to the pic.twitter.com/foDSZErdbX
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 30, 2026
क्या परिजन बोले?
वहीं, जिला पैरा एसोसिएशन के सचिव मोनू कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में चिराग त्यागी ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और 1500 मीटर में रजत पदक जीता था. चिराग के चाचा राजेश त्यागी ने कहा कि भतीजे ने आखिरी बार घर पर सुबह 8:10 पर फोन किया था. उसने कहा था कि मैं घर आ रहा हूं. उसने पहले अपने पापा को फोन किया. पापा का फोन नहीं उठा तो उसने फिर उसने मेरे छोटे भाई को बताया.
एसीपी उपासना पांडे ने जानकारी देते हुए कहा कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर स्थिति साफ होगी.





