EntertainmentViral

मजाक-मजाक में मौत के फेर में उलझे 4 भारतीय दोस्तों की कहानी ये दमदार फिल्म, आज ही ओटीटी पर हुई रिलीज

ओटीटी पर एक नई फिल्म ने दस्तक दी है और मर्डर में उलझे 4 भारतीय दोस्तों की कहानी है। बीते 10 अक्तूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘लॉर्ड कर्जन की हवेली’ अब जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर हो रही है। यह फिल्म एक ब्रिटिश डिनर पार्टी के परिवेश का उपयोग करते हुए नस्लवाद, सांस्कृतिक विस्थापन, पहचान और विरासत में मिले औपनिवेशिक आघात जैसे विषयों को एक डार्क कॉमेडी के अंदाज में प्रस्तुत करती है।
कहानी इंग्लैंड में रहने वाले दो एशियाई दंपतियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी शाम एक संदूक में छिपे शव के बारे में किए गए मजाक के बाद अजीब मोड़ ले लेती है।

मजाक-मजाक में मौत के फेर में उलझे 4 भारतीय दोस्तों की कहानी ये दमदार फिल्म, आज ही ओटीटी पर हुई रिलीज
मजाक-मजाक में मौत के फेर में उलझे 4 भारतीय दोस्तों की कहानी ये दमदार फिल्म, आज ही ओटीटी पर हुई रिलीज

ये रही फिल्म की स्टारकास्ट

लॉर्ड कर्जन की हवेली में अर्जुन माथुर रोहित के किरदार में, रसिका दुगल इरा के किरदार में, परेश पाहुजा डॉ. बासुकिनाथ के किरदार में और ज़ोहा रहमान सान्या के किरदार में हैं। फिल्म में तन्मय पिज्जा डिलीवरी बॉय के रोल में और गैरिक हैगन हैरी कर्जन के रोल में नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन अंशुमन झा ने किया है और इसकी पटकथा बिकास रंजन मिश्रा ने लिखी है। इसका निर्माण फर्स्ट रे फिल्म्स, गोल्डन रेशियो फिल्म्स, जेटी प्रोडक्शंस और आद्या फिल्म्स ने किया है।

क्या है फिल्म की कहानी?

ट्रेलर में फिल्म की कहानी की झलक देखने को मिल रही है। जिसमें दिख रहा है कि विदेशी सरजमीं पर 4 भारतीय एक पिज्जा पार्टी पर मिलते हैं। तभी चारों में से एक मजाक करता है और बताता है कि वहीं रखे संदूक में एक लाश पड़ी है। बस यहीं से इस फिल्म की कहानी पलट जाती है और जिंदगी नर्क हो जाती है। अगर आपको भी मर्डर मिस्ट्री पसंद है तो ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर हो रहा है। फिल्म को डायरेक्टर अंशुमन झा ने बनाया है और इसकी कहानी विकास रंजन मिश्रा ने लिखी है। इसमें ग्रिक हैगन ने भी एक दमदार रोल प्ले किया है। अब देखना होगा कि क्या इस फिल्म को ओटीटी पर भी प्यार मिलता है या नहीं। 

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply