बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपने शानदार अभिनय और दमदार किरदार से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उन्हें इंडस्ट्री में काफी संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। ‘लॉर्ड बॉबी’ ने अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। इन दिनों वह अपनी नई फिल्मों और वेब सीरीज के कारण सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच, बॉबी देओल ने ‘आप की अदालत’ के कटघरे में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा से अपने कमबैक और खोया स्टारडम फिर से पाने के बारे में खुलकर बात की।

परिवार की परंपरा तोड़ बॉबी देओल बने विलेन
अभिनय की दुनिया में लगातार नए आयाम स्थापित करने वाले बॉबी देओल ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई खुलासे किए। जब रजत शर्मा ने बॉबी देओल से पूछा कि उन्होंने अपने परिवार की परंपरा को क्यों तोड़ा? फिल्मों में विलेन वाले नेगेटिव रोल किए, जबकि उनके पिता और भाई सनी देओल ने कभी नेगेटिव या खलनायक की भूमिकाएं नहीं निभाईं तो बॉबी देओल ने जवाब दिया:
‘जप नाम, जप नाम। देखिए, जब मेरे करियर में बुरा दौर चल रहा था तब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मेरी और कई अन्य अभिनेताओं और तकनीशियनों की मदद की। हीरो तो हमेशा हीरो ही रहता है, लेकिन मुझे ऐसा किरदार पसंद हैं जो सिनेमाघरों से निकलने के बाद भी दर्शकों के दिलों में बसा रहें। इसलिए मैंने ऐसा ही एक किरदार चुना।’
Khabar Monkey
बॉबी देओल का धांसू कमबैक
बॉबी देओल का बॉलीवुड में कमबैक ‘आश्रम’ वेब सीरीज से हुआ और इसके बाद 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ में अबरार हक के किरदार से तहलका मचा दिया। खलनायक के किरदार निभाकर उन्होंने अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और खोया हुआ स्टारडम वापस पाया। बॉबी देओल ने आगे यह भी कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें लीक से हटकर कुछ नया करने का मौका मिला है, क्योंकि उनके पिता दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र और सनी देओल ने कभी नेगेटिव रोल नहीं किए।
ये भी पढे़ं-





