EntertainmentViral

Aap Ki Adalat: बॉबी देओल ने क्यों चुना था बलात्कारी, भ्रष्ट और बेईमान बाबा का रोल? आप की अदालत में खोले राज

बॉलीवुड के सुपरहिट एक्टर बॉबी देओल आज शनिवार को इंडिया टीवी के शो आपकी अदालत में पहुंचे थे। यहां बॉबी ने अपने करियर, परिवार, फिल्में और अपने कच्चे-पक्के दौर की कहानियां सुनाईं। अपने पिता और बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र को याद कर भावुक होने वाले बॉबी देओल देश के सबसे पॉपुलर शो आपकी अदालत में दर्शकों के सामने भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। आंसुओं के साथ बॉबी की मुस्कान इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के उस सवाल के जवाब में फूट पड़ी जो उन्होंने बलात्कारी, भ्रष्ट और बेईमान बाबा का रोल निभाने को लेकर किया। साथ ही ये भी खुलासा किया कि उन्होंने बलात्कारी, भ्रष्ट और ईमानदार बाबा का रोल क्यों चुना। 

Aap Ki Adalat: बॉबी देओल ने क्यों चुना था बलात्कारी, भ्रष्ट और बेईमान बाबा का रोल? आप की अदालत में खोले राज
Aap Ki Adalat: बॉबी देओल ने क्यों चुना था बलात्कारी, भ्रष्ट और बेईमान बाबा का रोल? आप की अदालत में खोले राज

पुलिस के रोल की उम्मीद से मिले थे बॉबी

बॉबी देओल ने बातचीत के दौरान अपनी सीरीद आश्रम के किरदार बाबा निराला की कास्टिंग की कहानी भी बताई। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि कैसे उन्हें एक पुलिस के रोल की उम्मीदें थीं कि डायरेक्टर प्रकाश झा उन्हें पुलिस अधिकारी का रोल देंगे, जो रोल दर्शन कुमार ने निभाया है। बॉबी बताते हैं, ‘मैंने प्रकाश झा से कहा, यह एक दिलचस्प स्क्रिप्ट है, तब उन्होंने मुझसे कहा, मैं चाहता हूं कि आप बाबा का रोल करें.. .ये तो मैंने सोचा भी नहीं था। जब आपको काम नहीं मिलता, और आप कम्फर्ट जोन से बाहर जाना चाहते हैं, तो..मैंने कहा, मैं यह करूंगा। यह मेरे लिए एक चुनौती थी।’

Khabar Monkey

इसी किरदार ने बदली थी करियर की चाल

बता दें कि बॉबी देओल के करियर में बाबा निराला का किरदार काफी बदलाव से भरा रहा था। अपने करियर में काम की कमी से जूझ बॉबी के लिए आश्रम सीरीज का ये रोल एक नई स्टारडम लेकर आया था। भले ही ये रोल नेगेटिव था लेकिन बॉबी को इसके लिए खूब प्यार मिला था। इसी रोल के बाद बॉबी का नाम सिनेमाई दुनिया में एक बार फिर उछलने लगा था। साथ ही एनिमल का नेगेटिव रोल भी इसी सीरीज के बाद उन्हें मिला था। इस सीरीज के बाद बॉबी के स्टारडम में रातों-रात बदलाव देखने को मिला था। 

– 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply