गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
किसानों की कर्जमाफी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली… चुनावी घोषणापत्र में अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान​ | PhonePe ने छोटे कारोबारियों को बांटे 20 लाख से ज्यादा लोन, गांवों तक पहुंची सुविधा​ | जातिगत जनगणना से लेकर 50 फीसदी आरक्षण तक… समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में सामाजिक न्याय पर 10 बड़े वादे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

PhonePe ने छोटे कारोबारियों को बांटे 20 लाख से ज्यादा लोन, गांवों तक पहुंची सुविधा​

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे ने छोटे कारोबारियों को लोन देने के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने अपने बैंक और एनबीएफसी पार्टनर्स के साथ मिलकर अब तक 20 लाख से ज्यादा लोन बांटने में मदद की है. फोनपे ने साल 2023 में मर्चेंट लेंडिंग सर्विस शुरू की थी. कंपनी का दावा […]

डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म फोनपे ने छोटे कारोबारियों को लोन देने के मामले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. कंपनी ने अपने बैंक और एनबीएफसी पार्टनर्स के साथ मिलकर अब तक 20 लाख से ज्यादा लोन बांटने में मदद की है. फोनपे ने साल 2023 में मर्चेंट लेंडिंग सर्विस शुरू की थी.

कंपनी का दावा है कि अब उसकी यह सर्विस देश के करीब 97% पिनकोड तक पहुंच चुकी है. इसका मकसद छोटे कारोबारियों को आसानी से बैंक और दूसरी वित्तीय संस्थाओं से लोन दिलाना है.

60% से ज्यादा लोन छोटे शहरों और गांवों में दिए गए

फोनपे के मुताबिक, उसके जरिए बांटे गए कुल लोन में 60% से ज्यादा हिस्सेदारी टियर2 शहरों और उनसे छोटे शहरों की है. खास बात यह है कि करीब एकतिहाई लोन ग्रामीण इलाकों और टियर5 व टियर6 शहरों में दिए गए हैं. इनमें से 15% ऐसे कारोबारियों ने लोन लिया है, जिन्होंने पहले कभी किसी संस्था से कर्ज नहीं लिया था. यानी इन कारोबारियों के लिए यह पहला औपचारिक लोन है.

कंपनी के मुताबिक, उसकी यह सर्विस उन छोटे कारोबारियों तक भी पहुंच रही है, जहां बैंकिंग और लोन की सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हैं. बिहार के किशनगंज और मधुबनी, त्रिपुरा के अगरतला, राजस्थान के जैसलमेर, गुजरात के कच्छ, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और महाराष्ट्र के लातूर व सोलापुर जैसे इलाकों में भी कारोबारियों को इसका फायदा मिल रहा है. दक्षिण भारत में कर्नाटक के हासन और बल्लारी के साथ तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक इसकी पहुंच है.

छोटे कारोबारी भी ले रहे लोन

फोनपे के मुताबिक, उसके प्लेटफॉर्म से ऐसे छोटे कारोबारी भी लोन ले रहे हैं, जिनकी औसत मासिक बिक्री करीब 50,000 रुपए है. इन कारोबारियों को रोजमर्रा के कारोबार की जरूरतें पूरी करने, दुकान के लिए सामान खरीदने और बिजनेस बढ़ाने में लोन से मदद मिल रही है.

फोनपे फॉर बिजनेस ऐप के जरिए कारोबारी आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस प्रक्रिया में कंपनी के 50,000 से ज्यादा फील्ड कर्मचारी भी मदद करते हैं. फोनपे का कहना है कि उसने डिजिटल तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों के नेटवर्क को मिलाकर यह सुविधा तैयार की है. इससे उन छोटे कारोबारियों तक भी लोन पहुंचाना आसान हुआ है, जो अब तक औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से दूर थे.

डिजिटल पेमेंट से लोन तक पहुंच बनाने की कोशिश

फोनपे लेंडिंग के सीईओ हेमंत गाला ने कहा कि कंपनी पिछले एक दशक से डिजिटल पेमेंट के जरिए छोटे कारोबारियों के साथ जुड़ी हुई है. इस दौरान उसने 5 करोड़ से ज्यादा कारोबारियों के साथ संबंध बनाए हैं. उन्होंने कहा कि अब कंपनी डिजिटल पेमेंट की सुविधा को औपचारिक लोन तक पहुंचने का जरिया बना रही है. मर्चेंट लेंडिंग सर्विस शुरू होने के तीन साल के भीतर 20 लाख से ज्यादा लोन तक पहुंचना दिखाता है कि तकनीक और देशभर में फैले नेटवर्क की मदद से छोटे कारोबारियों को कर्ज उपलब्ध कराया जा सकता है. कंपनी के मुताबिक, उसका उद्देश्य देश के छोटे कारोबारियों के लिए लोन हासिल करना आसान बनाना और एमएसएमई सेक्टर में कर्ज की कमी को दूर करने में मदद करना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY