गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
किसानों की कर्जमाफी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली… चुनावी घोषणापत्र में अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान​ | PhonePe ने छोटे कारोबारियों को बांटे 20 लाख से ज्यादा लोन, गांवों तक पहुंची सुविधा​ | जातिगत जनगणना से लेकर 50 फीसदी आरक्षण तक… समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में सामाजिक न्याय पर 10 बड़े वादे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सपा के मेनिफेस्टो में शिक्षा को लेकर 11 बड़े वादे, अखिलेश बोले- 26 हजार बंद स्कूल फिर खुलेंगे​

अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी का पहला मेनिफेस्टो जारी किया. इस दौरान उन्होंने कई बड़े चुनावी वादे किए, जिसमें बंद स्कूलों को खोलने का वादा भी शामिल है. अखिलेश यादव ने शिक्षा को लेकर कुल 11 बड़े वादे किए और कहा कि बंद स्कूल फिर खुलेंगे. उन्होंने कहा कि समाजवादी […]

अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी का पहला मेनिफेस्टो जारी किया. इस दौरान उन्होंने कई बड़े चुनावी वादे किए, जिसमें बंद स्कूलों को खोलने का वादा भी शामिल है. अखिलेश यादव ने शिक्षा को लेकर कुल 11 बड़े वादे किए और कहा कि बंद स्कूल फिर खुलेंगे. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू करेगी और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का समान अवसर मिलेगा. उन्होंने यूपी की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार में बंद किए गए 26 हजार प्राथमिक विद्यालयों को फिर से संचालित किया जाएगा.

अखिलेश यादव ने आगे बताया कि बड़े शहरों में छात्रछात्राओं के लिए आवासीय छात्रावास बनाए जाएंगे और 12वीं पास छात्रों के लिए लैपटॉप वितरण योजना फिर से शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर सभी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में वाईफाई की सुविधा मिलेगी.

सपा के मेनिफेस्टो में और क्याक्या?

  • शिक्षा पर GSDP का 6% खर्च सुनिश्चित किया जाएगा.
  • प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक सभी को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी.
  • उच्च शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार होंगे, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें.
  • शिक्षा विभाग के सभी रिक्त पदों पर एक साल के भीतर नियुक्तियां होंगी, संविदा नियुक्तियां बंद होंगी.
  • शिक्षा मित्रों का मानदेय 5 हजार रुपये प्रति माह बढ़ाने का वादा, नियमितीकरण के लिए विशेष अभियान चलेगा.
  • सहायता प्राप्त न करने वाले स्कूलों को सरकार की ओर से हर महीने 5 हजार रुपये का विशेष अनुदान दिया जाएगा.

25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का वादा

अखिलेश यादव ने कहा, ‘हमारा वादा है कि पांच साल के अंदर 25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी और दूसरे सेक्टर में 2 से 3 करोड़ युवाओं को नौकरी मिलेगी. जिन ग्रेजुएट को काम नहीं मिल रहा है, उन्हें काम मिलने तक 5,000 रुपये महीने का अलाउंस मिलेगा. मैनिफेस्टो में सरकारी वैकेंसी का सालाना कैलेंडर बनाने का भी वादा किया गया है, जिसमें एग्जाम टाइम पर होंगे. सिंगलएग्जाम वाली भर्तियां तीन महीने में और मल्टीस्टेज वाली छह महीने में पूरी होंगी’.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY