Petrol Diesel Price Hike: केंद्र सरकार ने एक बार फिर डीजल और हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नए आदेश के मुताबिक, बढ़ी हुई दरें 16 नवंबर से लागू हो गई हैं। इसके तहत डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 11.50 रुपये से बढ़ाकर 14 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं, ATF पर लगने वाला टैक्स 11 रुपये से बढ़ाकर 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

सरकार के इस फैसले के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी होगी? आइए जानते हैं कि, विंडफॉल टैक्स में हुई इस बढ़ोतरी का आम जनता पर क्या असर होगा और 17 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोलडीजल किस कीमत पर मिल रहा है?
घरेलू बाजार में नहीं बढ़ेंगे पेट्रोलडीजल के दाम
विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी से फिलहाल आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, सरकार ने डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई है। यह टैक्स केवल विदेश भेजे जाने वाले ईंधन पर लागू होगा।
इसका मतलब है कि घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर इस फैसले का सीधा असर नहीं पड़ेगा। पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर लगने वाली 2.50 रुपये प्रति लीटर की निर्यात शुल्क या टैक्स सरकार पहले ही समाप्त कर चुकी है। फिलहाल पेट्रोल के निर्यात पर कोई एक्सपोर्ट ड्यूटी नहीं लग रही है।
डीजल और ATF पर कितना बढ़ा विंडफॉल टैक्स?
वित्त मंत्रालय के नए नोटिफिकेशन के अनुसार, 16 नवंबर से डीजल और ATF पर संशोधित एक्सपोर्ट ड्यूटी लागू हो गई है। दोनों ईंधनों पर टैक्स में यह हालिया बढ़ोतरी है।
नई और पुरानी दरों का अंतर
| ईंधन | पहले एक्सपोर्ट ड्यूटी | नई एक्सपोर्ट ड्यूटी |
| डीजल | ₹11.50 प्रति लीटर | ₹14 प्रति लीटर |
| ATF | ₹11 प्रति लीटर | ₹12.50 प्रति लीटर |
| पेट्रोल | ₹0 | ₹0 |
सरकार ने इससे पहले 31 अक्टूबर को भी डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 8.50 रुपये से बढ़ाकर 11.50 रुपये प्रति लीटर कर दी थी। वहीं, ATF पर टैक्स 10.50 रुपये से बढ़ाकर 11 रुपये प्रति लीटर किया गया था।
क्यों बढ़ाया जा रहा है विंडफॉल टैक्स?
सरकार ने मार्च में पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतारचढ़ाव के बीच विंडफॉल टैक्स की व्यवस्था लागू की थी।
इसका मुख्य उद्देश्य देश में पेट्रोलियम उत्पाद की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनाएं रखना और अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंची कीमतों का फायदा उठाकर तेल कंपनियों को असाधारण मुनाफा कमाने से रोकना है। इसके जरिए घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देने और ईंधन की आपूर्ति को संतुलित रखने की कोशिश की जाती है।
17 नवंबर को दिल्लीमुंबई समेत प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम
देश के अलगअलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल की कीमतें अलगअलग हैं। 17 नवंबर को प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं
शहर
पेट्रोल का भाव
लखनऊ
₹101.89
पटना
₹113.37
रांची
₹106.19
दिल्ली
₹102.12
मुंबई
₹111.21
कोलकाता
₹113.51
चेन्नई
₹107.76
बेंगलुरु
₹111.68
भोपाल
₹114.36
डीजल किस भाव पर मिल रहा है?
पेट्रोल के साथसाथ डीजल की कीमतों में भी शहर के हिसाब से अंतर बना हुआ है। 17 नवंबर को प्रमुख शहरों में डीजल के दाम इस प्रकार हैं
शहर
डीजल का भाव
लखनऊ
₹95.36
पटना
₹99.36
रांची
₹101.31
दिल्ली
₹95.20
मुंबई
₹97.83
कोलकाता
₹99.82
चेन्नई
₹99.55
बेंगलुरु
₹99.56
भोपाल
₹99.48