सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

रौबदार लुक और धांसू फीचर्स! टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई फॉर्च्यूनर, जानिए कब होगी लॉन्च​

टोयोटा अपनी सबसे दमदार एसयूवी Fortuner को एक नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है. कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर तेजी से काम कर रही है. इसके साथ ही नई Fortuner का पहला ग्लोब्ल डेब्यू आने वाले 1 दिसंबर को साउथ अफ्रीका में होगा. इसके बाद इसे धीरेधीरे दुनिया के बाकी देशों […]

टोयोटा अपनी सबसे दमदार एसयूवी Fortuner को एक नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है. कंपनी इसके फेसलिफ्ट मॉडल पर तेजी से काम कर रही है. इसके साथ ही नई Fortuner का पहला ग्लोब्ल डेब्यू आने वाले 1 दिसंबर को साउथ अफ्रीका में होगा. इसके बाद इसे धीरेधीरे दुनिया के बाकी देशों में लॉन्च किया जाएगा. ये भारतीय बाजार में साल 2027 में लॉन्च हो सकती है. हाल ही में कार को अर्जेंटीना की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे इसके नए लुक और फीचर्स की कई अहम जानकारियां सामने आई हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

पहले से ज्यादा शार्प और दमदार डिजाइन

इस बार नई के लुक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. लीक हुई तस्वीरों के मुताबिक, इसके अगले हिस्से में शार्प हेडलाइट्स और जालीदार ग्रिल दी गई है, जो काफी हद तक नई Hilux पिकअप ट्रक जैसी दिखती है. इसके बंपर और एयर इनटेक को भी नया रूप दिया गया है. हालांकि साइड का हिस्सा लगभग पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन पीछे की तरफ नए टेललैंप, कनेक्टेड एलईडी लाइट बार और अपडेटेड टेलगेट इसे बेहद आधुनिक लुक देंगे.

प्रीमियम और हाईटेक केबिन

गाड़ी के अंदर कदम रखते ही आपको एक बिल्कुल नया अहसास होगा. इसके केबिन में नया स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है. सेफ्टी के लिए कंपनी इसके ADAS फीचर्स को और भी एडवांस बनाने जा रही है. इसके इंटीरियर में नई हिलक्स और टोयोटा टैकोमा से लिए गए कई प्रीमियम फीचर्स भी जोड़े जा सकते हैं.

किन गाड़ियों से होगी टक्कर?

अर्जेंटीना में इस को 2027 में पहले SRX वेरिएंट में लाया जाएगा, जिसके बाद डायमंड और GRस्पोर्ट वेरिएंट भी पेश होंगे. वहां इसकी सीधी टक्कर फोर्ड एवरेस्ट और शेवरले ट्रेलब्लेजर से होगी. वहीं, भारत में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला जीप मेरिडियन, स्कोडा कोडियाक, किआ सोरेंटो और फॉक्सवैगन टायरॉन जैसी दमदार गाड़ियों से रहेगा.

इंजन में क्या होगा खास?

भारतीय ग्राहकों के लिए नई फॉर्च्यूनर में पहले की तरह ही भरोसेमंद 2.8लीटर डीजल इंजन मिलने की पूरी संभावना है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ आएगा. इसके अलावा, प्रदूषण के सख्त नियमों को ध्यान में रखते हुए कंपनी 2.7लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प भी फिर से ला सकती है. हालांकि, इंजन को लेकर 1 दिसंबर को इसके ग्लोबल डेब्यू के बाद ही साफ होगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY