Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Operation Sindoor: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वरुण धवन की एंट्री? नए अपडेट ने बढ़ाई हलचल

Operation Sindoor Offered to Varun Dhawan: साल 2022 में आई ‘द कश्मीर फाइल्स’ और 2025 में ‘द बंगल फाइल्स’ से सुर्खियां बटोरने वाले विवेक अग्निहोत्री एक नई फिल्म ला रहे हैं. मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट की. इस फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा गया है. जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, ये फिल्म पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कहानी है. विवेक रंजन अग्निहोत्री, भूषण कुमार के साथ मिलकर इस फिल्म को बनाने जा रहे हैं. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर खबर मिली है कि इस फिल्म में मेकर्स वरुण धवन को कास्ट करना चाहते हैं.

Operation Sindoor: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वरुण धवन की एंट्री? नए अपडेट ने बढ़ाई हलचल
Operation Sindoor: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वरुण धवन की एंट्री? नए अपडेट ने बढ़ाई हलचल

ने ‘बॉर्डर 2’ में अपनी दमदार एक्टिंग से देशभक्ति वाली फिल्मों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. तब से उन्हें युद्ध और सेना पर आधारित फिल्मों के लिए लगातार ऑफर मिल रहे हैं. लेकिन एक्टर अपनी अगली फिल्म चुनने में कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं. हर तरफ से ऑफर आने के बावजूद खबर मिली है कि वरुण धवन ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री और भूषण कुमार से बातचीत कर रहे हैं. विवेक अग्निहोत्री की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की कहानी भारतीय आर्मी की तरफ से चलाए गए अभियान कोडनेम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से प्रेरित है. इस फिल्म के ऐलान होने के बाद से ही इसकी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा चल रही है. इसी बीच खबर मिली है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में वरुण धवन लीड रोल में नजर आ सकते हैं.

वरुण धवन को ऑफर हुई ऑपरेशन सिंदूर

बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया कि वरुण धवन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का ऑफर मिला है और एक्टर ने इसमें लीड रोल निभाने में अपनी दिलचस्पी दिखाई है. भूषण कुमार और विवेक रंजन अग्निहोत्री फिल्म में लीड रोल लेकर वरुण के पास गए थे और एक्टर को ये टॉपिक पसंद भी आया है. वरुण धवन जल्द ही पूरी कहानी सुनेंगे और फिर इस पर अपना फैसला लेंगे.

वरुण धवन की अपकमिंग मूवी

इसी रिपोर्ट में आगे बताया गया कि वरुण धवन ने हाल ही में अपनी बेटी लारा के साथ समय बिताने के लिए एक्टिंग से कुछ समय का ब्रेक लिया था. अब वो फिल्में साइन करने और काम पर वापस लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वरुण इन दिनों अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की तैयारी में जुटे हैं, जो 22 मई को रिलीज होने वाली है. इस साल जुलाई तक वरुण धवन एक नई फिल्म शुरू करने की सोच रहे हैं.

वरुण धवन का अगला प्रोजेक्ट

एक्टर आजकल कई राइटर और डायरेक्टरों से मिल रहे हैं. उम्मीद है कि वरुण जल्द ही अपनी अगली फिल्म चुन लेंगे. वरुण धवन ‘बॉर्डर 2’ के बाद कई प्रोजेक्ट्स के लिए प्रोड्यूसर भूषण कुमार से बातचीत कर रहे हैं और उनमें से एक है ‘ऑपरेशन सिंदूर’. भूषण और वरुण कई फिल्मों की एक साथ डील करने की सोच रहे हैं. आने वाले महीनों में इस बारे में और भी अपडेट्स मिलने की उम्मीद है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply