Wednesday, April 15, 2026
Viral

अगले 2 दिन में फिर हो सकती है US-ईरान शांति वार्ता, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत के संकेत दिए हैं. यह बयान ऐसे समय आया है, जब होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नौसेना ने नाकेबंदी कर रखी है. ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा कि अमेरिका और ईरान के अधिकारी अगले दो दिनों में इस्लामाबाद में फिर मिल सकते हैं. उन्होंने होटल सेरेना का जिक्र करते हुए कहा कि यहीं 11 अप्रैल को पहली बैठक हुई थी और अब फिर वहीं बातचीत हो सकती है.

अगले 2 दिन में फिर हो सकती है US-ईरान शांति वार्ता, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी
अगले 2 दिन में फिर हो सकती है US-ईरान शांति वार्ता, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर की भी तारीफ की और कहा कि वे शानदार काम कर रहे हैं, इसलिए दोबारा बातचीत की संभावना बढ़ गई है. इससे संकेत मिलता है कि पाकिस्तान इस बातचीत में अहम भूमिका निभा रहा है. हालांकि, ट्रंप के बयान में थोड़ी उलझन भी दिखी. उन्होंने कुछ देर पहले ही कहा था कि बातचीत धीमी गति से आगे बढ़ रही है और अगली बैठक शायद पाकिस्तान में न हो. उन्होंने यह भी इशारा किया कि अगली बैठक किसी दूसरे स्थान पर हो सकती है, जैसे यूरोप.

समय और जगह की पुष्टि नहीं

यानी साफ है कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. दोनों पक्ष अभी भी बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जगह और समय को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है. दो हफ्ते के युद्धविराम के ऐलान के बाद ईरान और अमेरिका के डेलिगेशन ने इस्लामाबाद में मुलाकात की थी. लेकिन यह मुलाकात बेनतीजा रही थी. दोनों पक्षों ने वार्ता फेल होने के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया.

होर्मुज से कोई जहाज पार नहीं हुआ: US

अमेरिका ने कहा है कि ईरान के बंदरगाहों और तटीय इलाकों पर लगाई गई नाकाबंदी के पहले 24 घंटों में कोई भी जहाज उसे पार नहीं कर सका. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इस ऑपरेशन में 10,000 से ज्यादा सैनिक, कई युद्धपोत और विमान तैनात किए गए हैं.

CENTCOM ने बताया कि 6 व्यापारिक जहाजों ने अमेरिकी सेना के निर्देश मानते हुए रास्ता बदल लिया और वापस ईरानी बंदरगाहों की ओर लौट गए. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ट्रैकिंग डेटा के हवाले से दावा किया गया है कि नाकाबंदी शुरू होने के बाद भी ईरान से जुड़े 4 जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार करने में सफल रहे.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply