Wednesday, April 15, 2026
Entertainment

Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, रणबीर कपूर संग शेयर की रोमांटिक झलकियां

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Wedding Anniversary: बॉलीवुड के पावर कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत अंदाज में रणबीर के लिए अपना प्यार जाहिर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वैकेशन की कुछ खास तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिसमें दोनों बर्फीली वादियों में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए।

Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, रणबीर कपूर संग शेयर की रोमांटिक झलकियां
Alia Bhatt Post: आलिया भट्ट ने खास अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, रणबीर कपूर संग शेयर की रोमांटिक झलकियां

आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में भावुक कैप्शन लिखते हुए कहा कि कभी उड़ते, गिरते, चलते और ढेर सारी बातें करते हुए हमने साथ में एक खूबसूरत दुनिया बना ली है। तू साथ है तो हर दिन और हर रात बेहतर लगती है। आलिया भट्ट का यह पोस्ट फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

परिवार ने भी दी शुभकामनाएं

इस खास दिन पर कपल के परिवार वालों ने भी उन्हें बधाई दी। आलिया की मां सोनी राजदान ने एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए दोनों को आशीर्वाद दिया और उनके रिश्ते के लिए ढेर सारा प्यार जताया। वहीं रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने भी अपने बेटे और बहू को सालगिरह की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपनी “दिल की धड़कन” बताया। रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी सोशल मीडिया पर कपल के लिए प्यारा संदेश साझा किया।

ब्रह्मास्त्र से शुरू हुई थी लव स्टोरी

आलिया भट्ट और की प्रेम कहानी फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। हालांकि, पहले से ही रणबीर को पसंद करती थीं और कई इंटरव्यू में यह बात कबूल कर चुकी थीं। शूटिंग के दौरान दोनों करीब आए और उनका रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता गया। दोनों ने साल 2022 में मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर ‘वास्तु’ में बेहद निजी समारोह में शादी की थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

पेरेंटहुड और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन

शादी के कुछ महीनों बाद, 6 नवंबर 2022 को कपल ने अपनी बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। पेरेंटहुड एंजॉय करने के साथ-साथ दोनों अपने करियर में भी सक्रिय हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद अब यह जोड़ी फिल्म लव एंड वॉर में एक बार फिर साथ नजर आएगी। आलिया और रणबीर का यह खास दिन उनके फैंस के लिए भी किसी जश्न से कम नहीं है, जो इस कपल को बॉलीवुड के सबसे प्यारे और मजबूत रिश्तों में से एक मानते हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply