NMMSS Scholarship 2026: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने नेशनल मींसकममेरिट स्कॉलरशिप स्कीम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। जिसके चलते शैक्षणिक सत्र 202627 के लिए अब योग्य छात्र 31 अक्टूबर 2026 तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल ) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NMMSS Scholarship का उद्देश्य
राष्ट्रीय साधनसहयोग्यता छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे कक्षा 8 के बाद अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें और कक्षा 9 से 12 तक माध्यमिक स्तर की शिक्षा सफलतापूर्वक पूरी कर सकें।
31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।
आवेदन के बाद स्कूल या फिर संस्थान स्तर पर छात्रों के फॉर्म का वेरिफिकेशन 15 नंवबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक पूरी की जा सकेगी।
हर साल ₹12 हजार की मिलेगी मदद
NMMSS के तहत चयनित छात्रों को हर साल ₹12,000 की स्कॉलरशिप दी जाती है। यह राशि ₹1,000 प्रति माह के हिसाब से छात्रों की पढ़ाई में आर्थिक मदद करती है। इस योजना के तहत हर साल कक्षा 9वीं के 1 लाख मेधावी छात्रों का चयन किया जाता है। स्कॉलरशिप आगे भी निर्धारित पात्रता और नियमों के अनुसार जारी रहती है।
किन छात्रों को मिलेगा लाभ?
NMMSS का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी है।
1. छात्र, सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूल में पढ़ रहा हो।
2. इसके साथ ही उसके मातापिता/अभिभावक की सालाना आय ₹3.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
3. छात्र ने कक्षा 7वीं की परीक्षा में कम से कम 55% अंक हासिल किए हों।
4. SC/ST वर्ग के छात्रों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाती है। छात्र को योजना की अन्य निर्धारित पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।
आवश्यक दस्तावेज
1. कक्षा 7वीं / 8वीं की मार्कशीट
2. आधार कार्ड
3. आय प्रमाण पत्र
4. जाति प्रमाण पत्र
5. स्कूल बोनाफाइड सर्टिफिकेट या पहचान पत्र
6. बैंक पासबुक
7. पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी
इस तरह कर सकते हैं आवेदन
एनएमएमएस छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल और राज्य के शिक्षा बोर्ड/SCERT की वेबसाइट के माध्यम से किया जाता है
आवेदन की प्रक्रिया
1. सबसे पहले एनएसपी पोर्टल पर जाएं और अपने आधार कार्ड का उपयोग करके ‘One Time Registration ‘ नंबर बनाएं।
2. OTR नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
3. ‘National MeanscumMerit Scholarship Scheme ‘ विकल्प को चुनें।
4. अपना नाम, मातापिता का नाम, जन्मतिथि, स्कूल का UDISE कोड, और बैंक विवरण ध्यानपूर्वक भरें
5. रूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें।
6. अंतिम रूप से भरे गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने स्कूल के प्रधानाचार्य के पास जमा करें, ताकि स्कूल स्तर पर इसका सत्यापन हो सके।