मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Pakistan Cricket Board को बड़ा झटका, Broadcast Rights तय कीमत से आधी रकम पर बिके​ | हवाई सफर नहीं होगा और महंगा! जेट फ्यूल के बढ़ते दामों के बीच सरकार का धांसू प्लान​ | Shubman Gill पांचवीं बार जीत सकते हैं ICC Award, Abhishek Sharma भी रेस में शामिल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

समाजवादी पार्टी तो चाइना का माल, ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं…श्रावस्ती में ओवैसी ने भरी हुंकार​

उत्तर प्रदेश की सियासत में रविवार को श्रावस्ती का भिनगा विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा बन गया. ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने न सिर्फ चुनावी बिगुल फूंका, बल्कि समाजवादी पार्टी के मजबूत किले में सीधी सेंधमारी कर दी है. बसपा छोड़कर आए कद्दावर नेता दद्दन खां को भिनगा से प्रत्याशी […]

उत्तर प्रदेश की सियासत में रविवार को श्रावस्ती का भिनगा विधानसभा क्षेत्र सबसे बड़ा सियासी अखाड़ा बन गया. ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने न सिर्फ चुनावी बिगुल फूंका, बल्कि समाजवादी पार्टी के मजबूत किले में सीधी सेंधमारी कर दी है. बसपा छोड़कर आए कद्दावर नेता दद्दन खां को भिनगा से प्रत्याशी घोषित करते हुए ओवैसी ने अखिलेश यादव पर वो सियासी तीर चलाए हैं, जिनकी गूंज लखनऊ से लेकर दिल्ली तक सुनाई दे रही है.

ओवैसी ने कहा कि जब इस देश में किराए का कमरा किसी कुंवारे को नहीं मिलता, तो फिर इतना बड़ा उत्तर प्रदेश कुंवारों के हाथ कैसे दे दिया गया भाई? और समाजवादी पार्टी वाले कहां थे? जब श्रावस्ती के अंदर मदरसों और मस्जिदों पर बुलडोजर चल रहा था, तब अखिलेश यादव और उनकी पार्टी कहां छिपी बैठी थी? ये सपा कुछ नहीं, सिर्फ चाइना का माल है… जो ज्यादा दिन टिकने वाला नहीं है.

समाजवादी पार्टी की नीव पर हमला

भिनगा विधानसभा सीट, जो पिछले दो चुनावों से समाजवादी पार्टी का अभेद्य गढ़ मानी जाती रही है, जहां मुस्लिम समीकरण सपा की जीत की गारंटी माने जाते थे. आज उसी मंच से ओवैसी ने समाजवादी पार्टी की नीवों पर सीधे हथौड़ा चला दिया. मंच संभालते ही ओवैसी का रुख आक्रामक था और निशाने पर सीधे अखिलेश यादव थे.

मंच से छलका ओवैसी का गुस्सा

इंडिया गठबंधन को लेकर ओवैसी का गुस्सा मंच से साफ छलका, और उन्होंने ऐसी चेतावनी दी, जिसने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है. हमने इंडिया अलायंस के लिए हाथ आगे बढ़ाया था, हमने कहा था कि मिलकर लड़ेंगे. लेकिन अखिलेश यादव ने कोई जवाब नहीं दिया. उनको लगता है कि हम खामोश बैठेंगे?

ओवैसी ने फिर दिया ऑफर

ओवैसी ने कहा कि अखिलेश बाबू याद रखना, अगर मेरा हाथ दोस्ती के लिए आगे बढ़ सकता है, तो जरूरत पड़ने पर यही हाथ तुम्हारी गिरेबान तक भी पहुंच सकता है. लेकिन आज भी कहता हूं, अगर बाबा को सत्ता से बाहर करना है, तो मैं आज भी इंडिया अलायंस से हाथ मिलाने को तैयार हूं.

इनपुट: अम्मार रिज़वी

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY