शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
लेट टर्म डिलीवरी क्यों होती है? 40 हफ्ते के बाद मां और बच्चे को क्या खतरे?​ | Nazia Elahi Khan Ghar wapsi: नाजिया इलाही खान का सनातन धर्म अपनाने का ऐलान, MP में तर्पण के दौरान जताई थी इच्छा, जानें किस गौत्र में होंगी शामिल​ | Ind W vs Zim W : भारत के सामने जिम्बाब्वे की टीम ने खड़ी की चुनौती, 100 रन पार होते ही भारतीय गेंदबाजों ने पलट दिया मैच!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nazia Elahi Khan Ghar wapsi: नाजिया इलाही खान का सनातन धर्म अपनाने का ऐलान, MP में तर्पण के दौरान जताई थी इच्छा, जानें किस गौत्र में होंगी शामिल​

Nazia Elahi Khan Religion Change: बीजेपी की नेता और सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने सनातन धर्म अपनाने का ऐलान कर दिया है।  नाजिया इलाही खान ने कहा कि वह अपने पूर्वजों की धार्मिक विरासत को स्वीकार करना चाहती हैं। उनके औपचारिक रूप से धर्म परिवर्तन करने की तारीख और प्रक्रिया की पुष्टि […]

Nazia Elahi Khan Religion Change: बीजेपी की नेता और सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान ने सनातन धर्म अपनाने का ऐलान कर दिया है। 

नाजिया इलाही खान ने कहा कि वह अपने पूर्वजों की धार्मिक विरासत को स्वीकार करना चाहती हैं। उनके औपचारिक रूप से धर्म परिवर्तन करने की तारीख और प्रक्रिया की पुष्टि नहीं हुई है।

उनके इस बयान के बाद धर्म परिवर्तन को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर का भी जिक्र किया। उन्होंने विधायक को अपने पिता समान बताया। 

नाजिया इलाही ने सनातन धर्म अपनाने का ऐलान किया है, उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्वजों की सच्चाई स्वीकार कर रही हैं!

इस दौरान भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर उन्हें अपना गोत्र देने के लिए उनके साथ खड़े नजर आए, जिसकी चर्चा जोरों पर है !! @NaziaElahi pic.twitter.com/QwS4B4OsSG

— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 October 22, 2026

नंदकिशोर गुर्जर को बताया पिता समान

नाजिया इलाही खान ने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने उनका साथ दिया। उन्होंने दावा किया कि विधायक ने उन्हें अपना गोत्र देने की बात कही है। 

नाजिया के मुताबिक, नंदकिशोर गुर्जर का सहयोग उनके लिए महत्वपूर्ण है और वह जल्द सनातन धर्म अपनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगी।

पूर्वजों की धार्मिक विरासत स्वीकार करेंगी

नाजिया ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश के रामघाट पर अपने पितरों का श्राद्ध किया था। 

इसी दौरान उन्होंने सनातन धर्म अपनाने की इच्छा जाहिर की थी। उनका कहना है कि वह अपने पूर्वजों से जुड़ी धार्मिक पहचान को स्वीकार करना चाहती हैं।

कौन हैं नाजिया इलाही खान?

नाजिया इलाही खान पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं और पेशे से वकील हैं। उन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई की है। 

तीन तलाक से जुड़े मामले में इशरत जहां की कानूनी सलाहकार के रूप में भी उनकी पहचान रही है। 

वर्ष 2018 में वह भाजपा में शामिल हुई थीं। वह विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर अपने बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY