मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
शहनाई बजने से पहले हो जाएं सावधान! शादी की तैयारी में जेब ढीली कर देंगे ये छिपे हुए खर्चे, ऐसे बचाएं अपनी सेविंग्स​ | Aaj Ka Mausam: UP में कोहरा… 9 राज्यों में बरसेंगे मेघ, हिमाचल से कश्मीर तक बर्फबारी; जानें दिल्ली का हाल​ | एयरलाइंस में बदल रहा है सफर का ट्रेंड! इकोनॉमी क्लास से ज्यादा बिजनेस क्लास की डिमांड, कंपनियां बढ़ा रहीं लग्जरी सीटें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Muhurat Trading 2026: दिवाली पर शेयर मार्केट में कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग ? जानें NSE और BSE में खरीदारी का समय​

: दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है। इसी के चलते 8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद BSE और NSE खुले रहेंगे। हालांकि, शेयर बाजार में सामान्य कारोबार नहीं होगा। इन्वेस्टर्स को शेयर खरीदने और बेचने के लिए सिर्फ एक घंटे का समय मिलेगा। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इन्वेस्टर्स […]

: दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है। इसी के चलते 8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद BSE और NSE खुले रहेंगे। हालांकि, शेयर बाजार में सामान्य कारोबार नहीं होगा। इन्वेस्टर्स को शेयर खरीदने और बेचने के लिए सिर्फ एक घंटे का समय मिलेगा। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान इन्वेस्टर्स अपनी पसंद के शेयर्स में पैसा लगा सकेंगे।

दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक होगी ट्रेडिंग

BSE और NSE के मुताबिक, 8 नवंबर को मुहूर्त ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगी। यानी निवेशकों को खरीदारी और बिक्री के लिए कुल एक घंटे का समय मिलेगा। इससे पहले दोपहर 2:05 से 2:20 बजे तक प्रीसेशन होगा। वहीं, ब्लॉक डील का समय दोपहर 1:50 से 2:05 बजे तक रखा गया है।

कब कौन सा सेशन होगा ?

मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार में अलगअलग सेशन का समय भी तय किया गया है।

ब्लॉक डील दोपहर 1:50 से 2:05 बजे तक

प्रीसेशन दोपहर 2:05 से 2:20 बजे तक

सामान्य ट्रेडिंग दोपहर 2:20 से 3:30 बजे तक

क्लोजिंग सेशन दोपहर 3:30 से 3:50 बजे तक

क्लोजिंग सेशन दोपहर 3:35 से 3:50 बजे तक

पोस्टक्लोजिंग सेशन दोपहर 3:50 से शाम 4 बजे तक

ये खबर भी पढ़ें: 

10 नवंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार

8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बाजार खुलेगा। 9 नवंबर को में सामान्य कारोबार होगा। वहीं, 10 नवंबर को दिवालीबलिप्रतिपदा के मौके पर BSE और NSE बंद रहेंगे। इसके अलावा 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व के कारण भी शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी।

लगातार 7वें दिन बाजार में आई तेजी

दिवाली से पहले में लगातार तेजी देखने को मिली। 6 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें दिन बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी 2.01% यानी 493.75 अंक चढ़कर 25,030 पर पहुंच गया। वहीं, सेंसेक्स 2.17% यानी 1,718 अंक की तेजी के साथ 81,028 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY