: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। इनमें असम के सिलचर में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण से लेकर भारत को क्रेन, बुलडोजर और टनल बोरिंग मशीनों का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की योजना शामिल है। इसके साथ ही कामराजार पोर्ट पर दूसरे कंटेनर टर्मिनल के विकास और डाक विभाग की योजनाओं को जारी रखने का फैसला लिया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के इन फैसलों की जानकारी दी।

असम के सिलचर में बनेगा नया एयरपोर्ट
केंद्रीय कैबिनेट ने असम के सिलचर स्थित डोलू में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण को मंजूरी दी है। इस परियोजना पर करीब 2,014 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। एयरपोर्ट का निर्माण एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया अपने आंतरिक संसाधनों से करेगी। प्रस्तावित एयरपोर्ट में 12,351 वर्ग मीटर की टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही 2,705 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे तैयार होगा। इस एयरपोर्ट की पीक टाइम में 800 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। इसमें 400 यात्री आने और 400 यात्री जाने वाले होंगे। वहीं, सालाना करीब 10.1 लाख यात्रियों के आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। नया एयरपोर्ट बराक घाटी के साथ मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और मणिपुर जैसे पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी कनेक्टिविटी का अहम केंद्र बनेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ फलसब्जियों जैसे खराब होने वाले सामान के हवाई परिवहन को भी मदद मिलेगी।
क्रेनबुलडोजर और टनल बोरिंग मशीनों का हब बनेगा भारत
कैबिनेट ने भारत को निर्माण और बुनियादी ढांचा उपकरणों के निर्माण का बड़ा केंद्र बनाने के लिए 11,000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य देश में क्रेन, बुलडोजर, एक्सकेवेटर और टनल बोरिंग मशीनों जैसे भारी उपकरणों का घरेलू उत्पादन बढ़ाना है।केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, यह योजना आठ साल यानी वित्त वर्ष 202627 से 203334 तक लागू रहेगी। इसके तहत सात श्रेणियों के उपकरणों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें शामिल हैं
टनल बोरिंग मशीनें
ऑफहाइवे ट्रक
एक्सकेवेटर
क्रेन
लोडर
पाइलिंग रिग
ड्रिलिंग मशीनें
इनमें से कई उपकरणों के लिए भारत अभी आयात पर निर्भर है। सरकार की योजना घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर आयात पर निर्भरता कम करने और देश में रोजगार व औद्योगिक निवेश के अवसर बढ़ाने की है।
कामराजार पोर्ट पर बनेगा दूसरा कंटेनर टर्मिनल
कैबिनेट ने कामराजार पोर्ट लिमिटेड में दूसरे कंटेनर टर्मिनल के विकास को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत GST सहित 4,288.26 करोड़ रुपये होगी। इसके तहत 900 मीटर लंबा कंटेनर टर्मिनल बनाया जाएगा। इसका डिजाइन ड्राफ्ट 18 मीटर रखा गया है। परियोजना पूरी होने के बाद टर्मिनल की सालाना कंटेनर हैंडलिंग क्षमता 20 लाख TEU होगी। इससे बंदरगाह की क्षमता बढ़ेगी और देश में समुद्री माल परिवहन को मजबूती मिलेगी।
डाक विभाग की योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने डाक विभाग की सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए दो योजनाओं को जारी रखने का फैसला किया है। पोस्टल ऑपरेशंस स्कीम: इसके लिए 1,141 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इसका उद्देश्य डाक नेटवर्क का आधुनिकीकरण करना, पार्सल सेवाओं को मजबूत बनाना और ग्रामीण इलाकों तक डाक सुविधाओं की पहुंच बेहतर करना है। एस्टेट्स मैनेजमेंट स्कीम: इस योजना के लिए 1,491 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इसके तहत डाक विभाग की संपत्तियों के प्रबंधन और रखरखाव से जुड़े काम किए जाएंगे।
कैबिनेट के फैसलों से कनेक्टिविटी और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा
केंद्रीय कैबिनेट के इन फैसलों में एयरपोर्ट और पोर्ट जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ घरेलू विनिर्माण और डाक सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। खासतौर पर 11,000 करोड़ रुपये की निर्माण उपकरण योजना से भारत में भारी मशीनों के उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी है। वहीं, सिलचर एयरपोर्ट परियोजना पूर्वोत्तर राज्यों की कनेक्टिविटी के लिहाज से अहम मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें: