सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

इंदौर: VIP टिकट खरीदकर दिलजीत के कॉन्सर्ट में घुसा मोबाइल चोर गैंग, दो शातिर गिरफ्तार​

Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हजारों की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने पहुंचे एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. हैरानी की बात यह है कि चोरों का यह गैंग किसी आम तरीके से नहीं, बल्कि बाकायदा गोल्ड […]

Indore News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हजारों की भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने पहुंचे एक अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. हैरानी की बात यह है कि चोरों का यह गैंग किसी आम तरीके से नहीं, बल्कि बाकायदा गोल्ड और सिल्वर क्लास के महंगे टिकट खरीदकर कॉन्सर्ट में शामिल हुआ था.

हालांकि, कार्यक्रम स्थल पर मुस्तैद इंदौर क्राइम ब्रांच और खजराना थाना पुलिस की सतर्कता के चलते गिरोह के दो शातिर सदस्य रंगेहाथ पकड़ में आ गए. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 6 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

रविवार को इंदौर के सी21 एस्टेट ग्राउंड में दिलजीत दोसांझ का भव्य लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर क्राइम ब्रांच और खजराना थाना पुलिस की टीमें सादी वर्दी व वर्दी में तैनात थीं. इसी दौरान भीड़ के बीच संदिग्ध गतिविधियां देख पुलिस ने दो युवकों को धर दबोचा.

गोल्ड और सिल्वर क्लास के टिकट लेकर करते थे एंट्री

पूछताछ में आरोपियों की पहचान पुरानी दिल्ली निवासी नाजिम और लखनऊ निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, यह अंतरराज्यीय गिरोह देश के अलगअलग शहरों में होने वाले बड़े म्यूजिक कॉन्सर्ट और इवेंट्स को निशाना बनाता था. किसी को शक न हो, इसके लिए आरोपी गोल्ड और सिल्वर क्लास के महंगे टिकट खरीदकर अंदर जाते थे और संगीत की धुन पर झूमती भीड़ का फायदा उठाकर जेब से मोबाइल फोन उड़ा लेते थे.

जयपुर व दिल्ली के कॉन्सर्ट में भी कर चुके हैं वारदात

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने इंदौर के अलावा जयपुर और दिल्ली सहित कई अन्य बड़े शहरों में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान भी इसी तरह मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के 4 से 5 अन्य सदस्य भी कॉन्सर्ट में सक्रिय थे. इंदौर पुलिस अब पकड़े गए दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के फरार साथियों को गिरफ्तार किया जा सके और अन्य चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए जा सकें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY