सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP BJP Poster War: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से पहले लखनऊ में पोस्टर वार, BJP ने होर्डिंग लगाकर साधा निशाना​

: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। लखनऊ में भाजपा कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाकर भाजपा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इस पोस्टर में अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का मुद्दा उठाते हुए सपा प्रमुख से सवाल […]

: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। लखनऊ में भाजपा कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाकर भाजपा ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। इस पोस्टर में अयोध्या में निहत्थे कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का मुद्दा उठाते हुए सपा प्रमुख से सवाल किए गए हैं। होर्डिंग के सामने आने के बाद प्रदेश में एक बार फिर सियासी पोस्टर वार शुरू हो गया है।

भाजपा की होर्डिंग में PDA की नई परिभाषा

भाजपा कार्यालय के बाहर लगाई गई होर्डिंग पर लिखा है, ‘अयोध्या निहत्थे कारसेवकों को नहीं भूली।’ पोस्टर के जरिए PDA की नई परिभाषा भी पेश की गई है। इसमें लिखा गया है ‘पहले प्रायश्चित, फिर दर्शन और फिर आशीर्वाद।’ इस होर्डिंग के जरिए भाजपा ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पोस्टर में कारसेवकों पर गोली चलने की घटना का जिक्र करते हुए सपा अध्यक्ष पर राजनीतिक हमला किया गया है।

ये भी पढ़ें:

भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी ने लगवाई होर्डिंग

जानकारी के मुताबिक, यह होर्डिंग भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी की ओर से लगवाई गई है। उन्होंने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले किस मुंह से अयोध्या जा रहे हैं? अखिलेश यादव के दौरे से पहले लगाए गए इस पोस्टर को भाजपा की ओर से सपा पर किए गए सियासी हमले के तौर पर देखा जा रहा है। फिलहाल होर्डिंग को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।  

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY