बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी, क्या फिर महंगा होने वाला है गोल्ड? जानें आगे का रुख​ | Vaibhav Sooryavanshi का सबसे तेज दोहरे शतक के बाद खुलासा,Yuvraj Singh से 30 मिनट की बातचीत का कमाल​ | Modi Cabinet Decisions: असम को मिलेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, क्रेन-बुलडोजर का हब बनेगा भारत, मोदी कैबिनेट के ये हैं बड़े फैसले​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर पर कितना असर? जानिए डॉक्टर की राय​

डायबिटीज की चपेट में आने के बाद बची हुई पूरी जिंदगी इस बीमारी को झेलना पड़ता है. भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग इस बीमारी की गिरफ्त में है और सबसे ज्यादा टाइप 2 डायबिटीज के मामले सामने आते हैं. शुगर के मरीजों में ये देखा जाता है कि उन्हें बीमारी के होने का काफी […]

डायबिटीज की चपेट में आने के बाद बची हुई पूरी जिंदगी इस बीमारी को झेलना पड़ता है. भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग इस बीमारी की गिरफ्त में है और सबसे ज्यादा टाइप 2 डायबिटीज के मामले सामने आते हैं. शुगर के मरीजों में ये देखा जाता है कि उन्हें बीमारी के होने का काफी देर से पता चलता है. डायबिटीज के होने के पीछ के पीछे कई कारण हैं जिनमें से एक गलत खानपान और फिजिकली एक्टिव न रहना भी है. एक्सपर्ट भी सलाह देते हैं कि हमें किसी न किसी तरीके से फिजिकली एक्टिव रहना चाहिए.

अगर हैवी वर्कआउट न किया जाए तो रोजाना कुछ मिनट की वॉक करनी चाहिए. सवाल ये भी उठता है कि क्या हर बार खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक से शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है? चलिए आपको डॉक्टर के जरिए बताते हैं….

एक्सपर्ट ने क्या कहा?

डॉ. अभिनब हाजरा , मेट्रो ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स) का कहना है कि खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट टहलने की आदत ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में काफी मददगार हो सकती है. खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक आसान और असरदार तरीका है. दरअसल, जब हम खाना खाते हैं तो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ती है.

ऐसे में भोजन के बाद कुछ देर टहलने से मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं और वे खून में मौजूद ग्लूकोज का इस्तेमाल ऊर्जा के रूप में करने लगती हैं. इससे खाने के बाद ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने की आशंका कम हो सकती है.

इसके लिए जरूरी नहीं कि कोई व्यक्ति तेज गति से चले या लंबी दूरी तय करे. सामान्य गति से 10 से 15 मिनट की वॉक भी फायदेमंद हो सकती है. कोशिश करें कि खाना खाने के 10 से 20 मिनट के भीतर टहलना शुरू कर दें. दिन में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करने के बाद थोड़ी देर चलने की आदत बनाने से बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं.

सैर से मिलते हैं ये दूसरे फायदे

खास बात यह है कि इस छोटी सी गतिविधि से न केवल ब्लड शुगर नियंत्रित रखने में मदद मिलती है, बल्कि पाचन बेहतर होता है और वजन को संतुलित रखने में भी सहायता मिलती है. हालांकि, यह समझना जरूरी है कि केवल टहलने से डायबिटीज पूरी तरह ठीक नहीं होती.

इन बातों का रखें खास ख्याल

मरीजों को अपने खानपान, नियमित व्यायाम और दवाओं का भी ध्यान रखना चाहिए. जो लोग इंसुलिन या शुगर कम करने वाली दवाएं लेते हैं, उन्हें अपनी शारीरिक स्थिति के अनुसार डॉक्टर की सलाह से वॉक करनी चाहिए. नियमित रूप से अपनाई गई यह छोटी सी आदत लंबे समय में स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY