रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Hanuman Ansh ने तोड़ा Singham और ’83’ का रिकार्ड, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, ₹100 Crore Club में एंट्री​ | Aaj ka Rashifal 7 September 2026: धनु को खर्च और तनाव से रहना होगा सावधान, मकर-मीन के लिए तरक्की के योग, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल​ | नई Baleno का बदला पूरा अंदाज, ग्लैमरस लुक के साथ मार्केट में हुई एंट्री, डिजाइन से केबिन तक नया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Miss World Winner 2026: मिस वर्ल्ड जोहेरी मोल देती हैं हाई स्टेटमेंट फैशन गोल, देखें उनकी ये तस्वीरें​

जोहरी मोल डोमिंगेज बतौर संवाददाता भी वर्किंग हैं. इसके अलावा भी वह कई और सोशल वर्क भी करती हैं जैसे अपनी संस्था के जरिए वो जरूरतमंद बच्चों और यंगस्टर्स को पढ़ने के लिए बढ़ावा देती हैं. वो अपने शो के जरिए भी सोशल मुद्दों को उठाती हैं. उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज 2025 की मिस […]

जोहरी मोल डोमिंगेज बतौर संवाददाता भी वर्किंग हैं. इसके अलावा भी वह कई और सोशल वर्क भी करती हैं जैसे अपनी संस्था के जरिए वो जरूरतमंद बच्चों और यंगस्टर्स को पढ़ने के लिए बढ़ावा देती हैं. वो अपने शो के जरिए भी सोशल मुद्दों को उठाती हैं. उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज 2025 की मिस वर्ल्ड विनर रहीं ओपल सुचाता ने पहनाया.

जोहेरी मोल डोमिंगेज का ये लुक रॉयल टच वाला है. उन्होंने सिल्वर ग्लिटर गाउन कैरी किया है, जिसमें ऑफशोल्डर फिटेड सिल्हूट और बारीक सीक्विन वर्क किया गया है. ड्रॉप स्लीव्स इसे ड्रामेटिक फील देती हैं तो वहीं सिर पर सजा क्राउन या टियारा उनके लुक को परफेक्टली इनहैंस करता है.

गोल्डन और अर्थ कलर के बेस वाली ज्योमेट्रिक प्रिंट ड्रेस में जोहेरी मोल एलिगेंट और क्लासी लुक में नजर आ रही हैं. इसमें फिटेड सिल्हूट के साथ कॉलर नेक दी गई है और फ्रंट में दी गई जिप इसे मॉडर्न टच देती है.  हैंडबैग, स्टेटमेंट एसेसरीज, से लेकर हील्स और खुले बाल उनके लुक को और भी स्टनिंग बनाते हैं.

यलो कलर के रफल्ड गाउन में जोहेरी मोल का ये लुक काफी अट्रैक्टिव है. हाई स्लिट और फ्लेयर्ड में दी गई लेयरिंग ट्रेल गाउन को खूबसूरत वॉल्यूम देती है. इसी के साथ फेरीटेल टच भी मिलता है. उन्होंने साथ में मैचिंग हील्स और स्टोन की स्टेटमेंट जूलरी कैरी की है. इसी के साथ उनका हेयर स्टाइल भी ओल्ड हॉलीवुड फैशन की याद दिलाता है.

जोहेरी मोल डोमिंगेज का ये लुक बार्बी डॉल वाला है. उन्होंने वाइट कलर की हैवी फ्लेयर्ड वाली फ्लोई गाउन कैरी की है, जिसमें कोर्सेट ऑफ शोल्डर टॉप है. उन्होंने अपने लु को कंप्लीट करने के लिए साथ में स्टेटमेंट नेकलेस कैरी किया है जो लुक को रॉयल बनाता है. अपने लुक को उन्होंने स्लीक वन के साथ कंप्लीट किया है.

जोहेरी मोल का ये लुक रेड कारपेट रेडी है. उन्होंने पाउडर ब्लू कलर की स्ट्रेट लाइन फिटेज ड्रेस कैरी की है, जिसमें सैटिन सिल्क की प्लीटेड फ्लोई ट्रेल दी गई है. इससे लुक को डिज्नी प्रिंसेस वाला टच मिला है. उनका हेयर स्टाइल ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल से इंस्पायर है. नेचुरल मेकअप, मिनिमलिस्टिक जूलरी के साथ उनका ये लुक एलिगेंस और ग्रेस से भरपूर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY