रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Hanuman Ansh ने तोड़ा Singham और ’83’ का रिकार्ड, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, ₹100 Crore Club में एंट्री​ | Aaj ka Rashifal 7 September 2026: धनु को खर्च और तनाव से रहना होगा सावधान, मकर-मीन के लिए तरक्की के योग, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल​ | नई Baleno का बदला पूरा अंदाज, ग्लैमरस लुक के साथ मार्केट में हुई एंट्री, डिजाइन से केबिन तक नया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

वाराणसी में विधायक पर फूटा जनता का गुस्सा… जमकर लगे मुर्दाबाद के नारे, जेई को बनाया बंधक​

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के अलगअलग क्षेत्र इन दिनों बारिश का और सीवर का पानी जमा होने की वजह से बेहाल नजर आ रहा है. अब इसको लेकर जनता का गुस्सा स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों पर देखा जा रहा है. दरअसल वाराणसी के कश्मीरी गंज इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो […]

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के अलगअलग क्षेत्र इन दिनों बारिश का और सीवर का पानी जमा होने की वजह से बेहाल नजर आ रहा है. अब इसको लेकर जनता का गुस्सा स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारियों पर देखा जा रहा है. दरअसल वाराणसी के कश्मीरी गंज इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें बारिश और सीवर का पानी जमा होने की शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे विधायक को लोगों के गुस्सा का सामना करना पड़ा.

साथ ही लोगों ने जेई दीपक कुमार को भी बंधक बना लिया. विधायक के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों ने जमकर नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए. लोगों ने बताया की दस दिन से सीवर का पानी ओवर फ्लो कर रहा है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि खोजवां क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या के कारण गंदा पानी गलियों और सड़कों पर फैल रहा है. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. वहीं लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण आसपास के लोगों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है. नागरिकों का कहना है कि स्थिति इतनी खराब हो गई है कि घरों से निकलना तक मुश्किल हो रहा है.

शिकायत के बाद मौके पर पहुंचे थे विधायक

वाराणसी के खोजवां इलाके के कश्मीरी गंज क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें बारिश और सीवर का पानी जमा होने की वजह से लोग काफी आक्रोशित नजर आ रहे है. इस दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव के खिलाफ लोगों की नाराजगी भी देखी गई. उनके पहुंचते ही लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है लेकिन इसके बाद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है.

जेई को बनाया बंधक

प्रदर्शन के दौरान लोगों ने मौके पर पहुंचे जलकल विभाग के अधिकारी को घेर लिया और कुछ घंटों के लिए बंधक बना लिया. स्थानीय नागरिकों का आरोप था कि लगातार शिकायतों के बावजूद सीवर की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया जा रहा है.अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बावजूद लोगों का आक्रोश काफी देर तक शांत नहीं हुआ.बाद में विधायक और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद जेई दीपक कुमार को नागरिकों ने मुक्त किया.

तुरंत सही कराने का निर्देश दिया

मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने लोगों को समझाने का प्रयास किया और यह भी आश्वस्त किया की समस्या को जल्द ठीक कराया जाएगा. इस दौरान उन्होंने जलकल विभाग के अधिकारी को बेहद सख्त लहजे में निर्देश दिया कि इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक किया जाए . हालांकि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY