गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
पैंक्रियाज कैसे करता है काम? इसकी बिगड़ी हेल्थ के क्या हैं लक्षण, कब हो जाता है कैंसर?​ | द्रविड़ और सहवाग की विरासत आगे बढ़ेगी, Australia के खिलाफ India U-19 टीम में Anvay Dravid और Aryavir Sehwag की धमाकेदार एंट्री​ | चीन ने ग्लेशियर फटने की बात छिपाई… नेपाल में मची तबाही, अब तक 95 मौत, भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

दमदार लुक के साथ लॉन्च हो गई Yamaha की नई स्पोर्ट्स बाइक, KTM RC 200 को देगी टक्कर​

Yamaha ने भारत में अपनी नई YZFR2 स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च कर दी है. इसके साथ कंपनी ने 200cc के सुपर स्पोर्ट्स सेगमेंट में कदम रखा है, जहां इसका मुकाबला KTM RC 200 जैसी बाइक्स से होगा. नई R2 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2,30,500 रुपये है. तीन […]

Yamaha ने भारत में अपनी नई YZFR2 स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च कर दी है. इसके साथ कंपनी ने 200cc के सुपर स्पोर्ट्स सेगमेंट में कदम रखा है, जहां इसका मुकाबला KTM RC 200 जैसी बाइक्स से होगा. नई R2 को तीन वेरिएंट में पेश किया गया है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2,30,500 रुपये है.

तीन वेरिएंट में आई Yamaha R2

बेस मॉडल Yamaha YZFR2 की कीमत 2,30,500 रुपये रखी गई है. इसे Metallic Black और Dark Bluish Gray कलर में खरीदा जा सकता है. दूसरे वेरिएंट की कीमत 2,39,500 रुपये है. इसमें बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है और यह Matte White Pearl तथा Racing Blue कलर में आती है.

सबसे महंगा YZFR2 M वेरिएंट 2,53,000 रुपये का है. इसमें क्विकशिफ्टर के अलावा एडजस्टेबल सस्पेंशन और लीवर, फॉक्ससुएड सीट, 3D एम्बॉस्ड एम्बलम जैसे प्रीमियम एलिमेंट्स मिलते हैं. सभी कीमतें दिल्ली की एक्सशोरूम कीमतें हैं.

Rसीरीज वाला स्पोर्टी डिजाइन

डिजाइन के मामले में R2 को देखकर तुरंत की RSeries की झलक मिलती है. इसका स्टाइल कंपनी की R15 V4 से प्रेरित नजर आता है. बाइक में शार्प फेयरिंग, कॉम्पैक्ट बॉडी और अग्रेसिव राइडिंग पोजिशन दी गई है.आगे प्रोजेक्टर LED हेडलाइट के साथ LED DRLs मिलते हैं. पीछे की तरफ ब्लॉकस्टाइल LED टेललाइट दी गई है, जिसका डिजाइन YZFR1 से प्रेरित है.

नया 204cc इंजन देगा 26.5 PS की पावर

में नया 204cc, लिक्विडकूल्ड, DOHC, 4वॉल्व सिंगलसिलेंडर इंजन लगाया गया है. यह इंजन 26.5 PS की पावर और 19.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 6स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट और स्लिपर क्लच दिया गया है.

तुलना करें तो KTM RC 200 का इंजन 25 PS और 19.2 Nm का आउटपुट देता है. R2 में RidebyWire तकनीक और Yamaha Ride Control भी मिलता है. इसमें Street, Sport और Rain तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं.

नए फ्रेम का इस्तेमाल

R15 के Deltabox फ्रेम से अलग R2 में नया स्टील ट्यूब डायमंड फ्रेम दिया गया है. इसका वजन करीब 14kg है और इंजन को चार पॉइंट पर माउंट किया गया है. बाइक में इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलता है. 17इंच के पहियों के साथ दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. डुअलचैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. बाइक का कर्ब वजन सिर्फ 149kg है, जिससे यह अपने सेगमेंट की हल्की बाइक्स में शामिल हो जाती है.

फीचर्स भी दमदार

R2 में 5इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सपोर्ट करता है. Smart Key System खास तौर पर R2 M वेरिएंट में उपलब्ध है. बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर दूसरे और R2 M वेरिएंट में मिलता है. इसकी मदद से क्लच दबाए बिना गियर को ऊपर और नीचे शिफ्ट किया जा सकता है.

Yamaha R2 का मुकाबला KTM RC 200, Bajaj Pulsar RS 200 और Hero Karizma XMR जैसी बाइक्स से होगा. स्पोर्टी डिजाइन, नया इंजन, 149kg वजन और इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के साथ R2 उन राइडर्स के लिए नया ऑप्शन बन सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY