: राजस्थान BJP अध्यक्ष मदन राठौड़ ) अपने एक बयान को लेकर राजनीतिक विवाद में घिर गए हैं। उन्होंने गुरुवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा कि अगर और के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी देश है। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने सवाल उठाए और BJP से जवाब मांगा।

मदन राठौड़ ) ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सभी को इस बात को समझने की जरूरत है कि अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा, क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है। उन्होंने आगे कहा कि जब आपसी मुद्दों की बात आती है, तो भारत के साथ खड़ा होना चाहिए। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।
कांग्रेस ने BJP से मांगा जवाब
कांग्रेस ) की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने मदन राठौड़ के बयान की आलोचना की। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकवाद से जोड़ते हुए कहा कि वहां से भारत के सैनिकों और आम नागरिकों पर हमलों का खतरा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर BJP इस बयान से सहमत नहीं है, तो क्या पार्टी अपने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी? शमा मोहम्मद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस मुद्दे पर सवाल किए। कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक संदीप गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर राठौड़ के बयान की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बयान से पाकिस्तान को लेकर BJP का रुख सामने आता है।
AAP नेताओं ने भी जताई नाराजगी
BJP के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान: अमेरिकापाकिस्तान का युद्ध हुआ तो हम पाकिस्तान के साथ हैं!
जनता सवाल पूछे तो पाकिस्तानी, युवा आवाज़ उठाए तो आतंकवादी! लेकिन BJP का नेता पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात करे तो मोदी जी का राष्ट्रवाद कहाँ चला जाता है?
पाकिस्तान… pic.twitter.com/DvVLs8IdYN
— AAP October 15, 2026
मदन राठौड़ ) के बयान पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली में AAP की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रमेश मटियाला और पार्टी नेता विनय महाबल मिश्रा ने सोशल मीडिया पर बयान का वीडियो साझा किया। AAP उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष राम गुप्ता ने भी राठौड़ की टिप्पणी की आलोचना की और BJP पर निशाना साधा।
ये भी पढ़ें:
सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल
राठौड़ के बयान का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस शुरू हो गई। कई यूजर्स ने उनके इस कथन पर सवाल उठाए कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने की स्थिति में भारत पाकिस्तान का साथ देगा। फिलहाल, इस बयान को लेकर BJP की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में देखना होगा कि पार्टी इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है।
ये भी पढ़ें:.