रविवार, 1 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Lucknow Triple Murder Case : ऋषभ की बहन दिव्या शुक्ला गिरफ्तार, 25 हजार की थी इनामी​ | Jhansi Rat Cruelty Case: झांसी में चूहे को जिंदा जलाने का आरोप! चार युवकों के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए कितनी हो सकती है सजा​ | नीतीश मॉडल पर लड़ेंगे चुनाव… PM मोदी के गढ़ में निशांत कुमार का ऐलान, क्या UP में बढ़ेगा NDA का कुनबा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lucknow Triple Murder Case : ऋषभ की बहन दिव्या शुक्ला गिरफ्तार, 25 हजार की थी इनामी​

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सादातगंज थाना क्षेत्र में आने वाले ब्राह्मण टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में, पुलिस ने रविवार को एक महिला को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी के साथ, मामले में पकड़े गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है. महिला की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित […]

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सादातगंज थाना क्षेत्र में आने वाले ब्राह्मण टोला में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में, पुलिस ने रविवार को एक महिला को गिरफ्तार किया. इस गिरफ्तारी के साथ, मामले में पकड़े गए लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है. महिला की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

लखनऊ के सादातगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मण टोला में कार पार्किंग और एक चबूतरे को लेकर हुए विवाद के कारण ये घटना हुई थी. पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान दिव्या शुक्ला के रूप में हुई है. यह घटना कार पार्किंग और एक चबूतरे को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी. पुलिस ने बताया कि 26 अक्टूबर को सादातगंज थाना क्षेत्र में तीन लोगों की हत्या के मामले में पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था. इस मामले में वांछित दिव्या शुक्ला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया.”

कैलाश एस्टेट में रहती है दिव्या

PTI के मुताबिक, दिव्या मूल रूप से नौबस्ता के ब्राह्मणी टोला की रहने वाली है और फिलहाल लखनऊ के दुबग्गा में यूनिटी डिग्री कॉलेज के पास, बरावन कला रोड पर स्थित कैलाश एस्टेट में रह रही है. उसे दुबग्गा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईआईएम रोड पर कुराहा चौराहे से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

क्या था पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, ब्राह्मणी टोला में कार पार्किंग और एक चबूतरे को लेकर हुए विवाद के बाद, मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला ने शिवाजी तिवारी, उनके भाई शिवेंद्र तिवारी और बेटे सुयश तिवारी को गोली मार दी, जिससे तीनों की मौत हो गई. शिवाजी तिवारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी थे और लखनऊ में ‘जिला सहकार्यवाह’ के पद पर कार्यरत थे.

परिवार को सुरक्षा देने की अपील

इस बीच, लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस तिहरे हत्याकांड के एक आरोपी के घर को अवैध निर्माण के कारण सील कर दिया है. पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों ने तिवारी परिवार की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY