मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Dhruv Rathee Statement: ध्रुव राठी ने शाहरुख, आमिर और अक्षय कुमार पर उठाए सवाल, बोले- पैसा और रुतबा किस काम का, जब समाज के लिए आवाज न उठाएं​ | पहले ही लीक हुईं इस नई SUV की तस्वीरें, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च​ | Mohan Bhagwat Speech: भारत में प्रोटेस्ट, फ्रांस, AI, Gen-Z और मुस्लिम… मोहन भागवत की दशहरा स्पीच की बड़ी बातें, PM मोदी ने की तारीफ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Pumpkin Halwa Recipe: इस मशहूर शेफ ने बनाया गुड़ और कद्दू से टेस्टी हलवा, आइए जानें आसान रेसिपी​

Pumpkin Halwa Recipe: त्योहार के सीजन के साथ साथ मौसम भी बदल रहा है। ऐसे में ठंड की शुरुआत के साथ खानपान और सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इस मौसम में लोग अक्सर स्वादिष्ट और गर्मागर्म चीजें खाना पसंद करते हैं। अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का मन है, तो […]

Pumpkin Halwa Recipe: त्योहार के सीजन के साथ साथ मौसम भी बदल रहा है। ऐसे में ठंड की शुरुआत के साथ खानपान और सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इस मौसम में लोग अक्सर स्वादिष्ट और गर्मागर्म चीजें खाना पसंद करते हैं। अगर आपका भी कुछ मीठा खाने का मन है, तो आप कच्चे सफेद कद्दू का हलवा बना सकते हैं। 

देश के जानेमाने सेलिब्रिटी शेफ और मास्टरशेफ इंडिया के जज रणवीर ब्रार ने इस खास रेसिपी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें कद्दू के साथ कच्ची हल्दी, गुड़ और अदरक जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं स्वादिष्ट टेस्टी हलवा ?

Pumpkin Halwa Recipe: कच्चे कद्दू के हलवे की क्या है खासियत?

कद्दू की ज्यादातर सब्जी बनाई जाती है, लेकिन क्या आपको पता है आप इससे स्वादिष्ट हलवा भी तैयार किया जा सकता है। इस रेसिपी में कद्दू के साथ कच्ची हल्दी, काली मिर्च और सोंठ पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसके स्वाद को खास बनाते हैं। इतना ही हल्दी और अदरक इम्युनिटी बढ़ाने मददगार होते हैं। इससे शरीर मजबूत बनता है।   

Pumpkin Halwa Recipe: हलवा बनाने के लिए क्या क्या चाहिए सामाग्री?

हलवे को बनाने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता होती है, जिसमें  ⅓ कप घी, 34 लौंग,1 हरी इलायची, डेढ़ किलो कच्चा सफेद कद्दू ,150 ग्राम ताजी कच्ची हल्दी ,1 कप गुड़, एक चुटकी नमक, आधा छोटा चम्मच कुटी हुई काली मिर्च, ¼ छोटा चम्मच सोंठ पाउडर , कटे हुए पिस्ता ।

Pumpkin Halwa Recipe: इस तरह तैयार करें कच्चे कद्दू का हलवा

1.कद्दू और हल्दी को करें तैयार

सबसे पहले सफेद कद्दू का छिलका उतारकर उसे काट लें। इसके बाद बीच में मौजूद बीज निकाल दें और कद्दू को कद्दूकस कर लें। अब ताजी कच्ची हल्दी का छिलका हटाकर उसे भी कद्दूकस कर लें। दोनों सामग्रियों को अलगअलग रख दें।

2. घी में भूनें कद्दू और हल्दी

अब एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें लौंग और हरी इलायची डालकर हल्का भूनें। इसके बाद कद्दूकस किया हुआ कद्दू और कच्ची हल्दी डाल दें। दोनों को मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए लगभग 25 से 30 मिनट तक पकाएं, ताकि कद्दू अच्छी तरह नरम हो जाए और उसका अतिरिक्त पानी कम होने लगे।

3. गुड़ और मसाले मिलाएं

जब कद्दू अच्छी तरह पक जाए, तो उसमें गुड़ डालें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें। अब इसमें एक चुटकी नमक, कुटी हुई काली मिर्च और सोंठ पाउडर मिलाएं। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर करीब 10 से 12 मिनट तक और पकाएं। हलवे को तब तक चलाते रहें, जब तक मिश्रण गाढ़ा होकर हलवे जैसी बनावट न ले ले।

4. पिस्ता से सजाकर करें सर्व

जब हलवा अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो गैस बंद कर दें। इसे कुछ देर ठंडा होने दें और फिर एक बाउल में निकाल लें। ऊपर से कटे हुए पिस्ता डालकर सजाएं। अब आपका स्वादिष्ट कच्चे कद्दू का हलवा तैयार है, जिसे परिवार के साथ परोसा जा सकता है। 

हलवा बनाते समय किन बातों का ध्यान रखें?

कद्दू में पानी की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इसे अच्छी तरह पकाना जरूरी है। गुड़ डालने के बाद मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि हलवा कड़ाही में चिपके नहीं। 

गुड़ की मिठास के अनुसार इसकी मात्रा कम या ज्यादा की जा सकती है। साथ ही, घी और गुड़ का इस्तेमाल अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार करें। इससे हलवे का स्वाद भी अच्छा रहेगा और मिठास को संतुलित रखना भी आसान होगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY