मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी में 181 सीटों पर कांग्रेस का दावा, अखिलेश यादव ने बताया गठबंधन का फॉर्मूला, बोले- जो जीतेगा वही लड़ेगा चुनाव​ | Horoscope 17 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | यूपी में वोटर लिस्ट की होगी सघन जांच, 17 से 20 नवंबर तक हर बूथ पर चलेगा विशेष अभियान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kanpur Apartment Fire: 5 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग, महिला और बच्ची की जिंदा जलकर मौत, जान बचाने बालकनी से कूदे 25 लोग​

Kanpur Apartment Fire:उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार सुबह पांच मंजिला राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। हादसे में 48 साल की राखी साहू और 15 वर्षीय प्रांजुल बाथम की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी गली धुएं के गुबार से भर गई। वहीं, अपार्टमेंट […]

Kanpur Apartment Fire:उत्तर प्रदेश के कानपुर में सोमवार सुबह पांच मंजिला राधिका अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई। हादसे में 48 साल की राखी साहू और 15 वर्षीय प्रांजुल बाथम की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी गली धुएं के गुबार से भर गई। वहीं, अपार्टमेंट में फंसे करीब 20 से 25 लोगों को पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सुबह 4:30 बजे फ्लैट में लगी आग

हादसा कानपुर के फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर चौकी इलाके में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, राधिका अपार्टमेंट  में 12 परिवार रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे इमारत के निचले फ्लैट में आग लग गई। देखते ही देखते लपटें पार्किंग से होते हुए ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गईं। उस समय ज्यादातर लोग अपने फ्लैट में सो रहे थे।

जान बचाने बालकनी से कूदे लोग

आग तेजी से फैलने के कारण कई लोगों के बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। ऐसे में करीब 20 से 25 लोग जान बचाने के लिए बालकनी से कूद गए। कुछ लोगों ने साड़ियों को जोड़कर रस्सी बनाई और नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से कई लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की रीढ़ की हड्डी टूटने की जानकारी सामने आई है। पड़ोसियों ने भी बगल के मकान से पटरे लगाकर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

दमकल ने 6 लोगों को सुरक्षित निकाला

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर अपार्टमेंट में फंसे छह लोगों को बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में राखी साहू और प्रांजुल उर्फ प्रांजल बाथम की मौत हो गई। दोनों की आग की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत हुई।

पार्किंग में खड़ी गाड़ियां जलीं

आग की लपटों ने अपार्टमेंट की पार्किंग को भी अपनी चपेट में ले लिया। वहां खड़ी कई बाइक और स्कूटी जलकर राख हो गईं। इमारत के कई हिस्सों में आग और धुएं का असर देखने को मिला।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY