शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
December 2026 Rule Changes: 1 दिसंबर से 5 बड़े बदलाव, जानें जेब पर कितना पड़ेगा असर और क्या होगा बदलाव​ | कौन है ‘निक्की’ उर्फ साजिया सिद्दीकी? पति की हत्या के बाद संभाली तस्करी की कमान, नेपाल से मुंबई तक फैलाया चरस का नेटवर्क​ | सर्दियों में शरीर को गर्माहट देंगे ये 5 सूप, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सड़क हादसे में हुई युवक की मौत, पहुंची पुलिस तो लोगों ने घेरकर की पिटाई; बालाघाट में बड़ा बवाल!​

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक सड़क हादसे के बाद बड़ा बवाल हो गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो 25 से अधिक लोगों ने पुलिसकर्मियों को ही घेर लिया. इस दौरान हाथापाई और मारपीट में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. इस घटना के […]

मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक सड़क हादसे के बाद बड़ा बवाल हो गया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो 25 से अधिक लोगों ने पुलिसकर्मियों को ही घेर लिया. इस दौरान हाथापाई और मारपीट में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं. इस घटना के बाद अब पुलिस भी हरकत में आ गई है. पुलिस भीड़ में शामिल सभी लोगों की पहचान और धरपकड़ में जुट गई है.

घटना 24 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे बैहरसालेटेकरी मार्ग पर ग्राम कचनारी के पास का है. यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही मोटरसाइकिल जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान 26 वर्षीय डुमेन्द्र पांचे निवासी साल्हेवाड़ा, छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. उस दौरान कुछ लोग ट्रक के क्लीनर के साथ मारपीट कर रहे थे.

पुलिस ने क्लीनर को पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने बीचबचाव कर क्लीनर को भीड़ से बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद पुलिस मृत युवक का कब्जे में ले रही थी. तभी कुछ लोग ट्रक चालक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करते हुए पुलिस पर ही टूट पड़े. इस वारदात में आरक्षक तोमेश बघेले और विशेष सहयोगी दस्ता के कर्मचारी संदीप मेरावी व पीयूष रनकुहे घायल हो गए.

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

मामले में एसडीओपी चंद्रशेखर पाण्डे ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर मेला लगा हुआ था. रात करीब 11 बजे मेले से लौट रहे कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालते हुए विवाद शुरू किया और पुलिसकर्मियों के साथ छीनाझपटी व मारपीट की. घटना में घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में उपचार जारी है. वहीं आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिश तेज कर दी गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY