रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Kapil Sharma Show में बोले Saif Ali Khan, KBC से जीता 2 साल का घी अब तक नहीं मिला​ | Tata की कार खरीदने का शानदार मौका! अक्टूबर में मिल रही ₹3.35 लाख तक की छूट, जानें किन मॉडल्स पर है ऑफर​ | मकान के अंदर दो खुफिया लैब…. गुपचुप तरीके से दो शातिर बनाते थे ड्रग्स, NCB ने किया भंडाफोड़​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kolkata Durga Puja Pandal Accident: बारिश, अंधेरा और भीड़ का दबाव… कोलकाता पंडाल में कैसे मची भगदड़? 19 की जान गई, 7 गिरफ्तार​

: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयोजकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया […]

: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार रात मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयोजकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गिरिश पार्क थाने में गैरइरादतन के मौजूदा जज की अगुवाई में विशेष जांच दल गठित करने की घोषणा की है। इस दल में स्पेशल टास्क फोर्स , क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। राज्य सरकार जांच की अगुवाई के लिए हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से जज नामित करने का अनुरोध करेगी। सरकार के मुताबिक, हादसे के समय की CCTV फुटेज की भी जांच की जाएगी, ताकि भगदड़ की परिस्थितियों और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके। मामले में आयोजकों समेत सात लोगों की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी

राज्य ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के मुताबिक, प्रत्येक मृतक के परिजन को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही परिवार के एक सदस्य को ग्रुपD श्रेणी में सरकारी नौकरी देने की घोषणा की गई है। वहीं, प्रत्येक घायल को पांच लाख रुपये की सहायता मिलेगी। सरकार ने घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने की भी बात कही है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह घायलों से मिलने एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे। हादसे के बाद अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतजाम और पंडाल के प्रवेशनिकास मार्गों में कहां चूक हुई। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY