शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
‘ब्लू ड्रम’ के बाद आज ‘सांप कांड’ में फैसले की घड़ी… अमित कश्यप की कातिल पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को क्या मिलेगी सजा?​ | गलगोटिया यूनिवर्सिटी में सनसनी… हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला MCA छात्र निशांत का शव, मौके पर पुलिस​ | Madan Rathore Pakistan Statement: ‘अमेरिका-पाकिस्तान में जंग हुई तो हम पाक के साथ होंगे’, BJP नेता मदन राठौड़ के बयान पर विवाद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

9 महीने पहले लव मैरिज, आधी रात को संदिग्ध मौत और दरवाजे पर जलती चिता… रुला देगी 19 साल की गुंजा की कहानी​

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवाड़ा डीह गांव से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 19 वर्षीय नवविवाहिता गुंजा कुमारी का शव उसके कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. मृतका के गले पर गहरे निशान पाए जाने से हत्या की आशंका […]

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रजवाड़ा डीह गांव से एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 19 वर्षीय नवविवाहिता गुंजा कुमारी का शव उसके कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. मृतका के गले पर गहरे निशान पाए जाने से हत्या की आशंका गहरा गई है. घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए. न्याय की गुहार लगाते हुए आक्रोशित मायके वालों ने ससुराल के मुख्य दरवाजे के सामने ही शव का दाह संस्कार कर दिया. पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना के बाद से मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है. मृतका गुंजा कुमारी मुजफ्फरपुर के कांटी निवासी रंजीत पासवान की बेटी थी. गुंजा की शादी इसी साल 23 जनवरी को रजवाड़ा डीह निवासी कुंदन कुमार के साथ हुई थी. परिजनों के अनुसार दोनों ने प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे. मृतका की मां मंजू देवी और मामा छोटू कुमार ने आरोप लगाया कि वे आगामी धनतेरस के अवसर पर बेटी को दहेज का सामान देने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उसकी जान ले ली गई.

आधी रात मिली मौत की खबर, ससुराल के दरवाजे पर ही जलाया शव

वारदात के बाद ससुराल पक्ष के रवैये ने मायके वालों का गुस्सा भड़का दिया. परिजनों को रात करीब 12 बजे स्थानीय वार्ड सदस्य के जरिए घटना की जानकारी मिली. मायके वालों का आरोप है कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो ससुराल वाले शव को गुपचुप तरीके से ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे थे. मायके पक्ष को देखते ही सभी आरोपी फरार हो गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो मायके वालों ने ससुराल के मुख्य दरवाजे पर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

पति समेत 4 लोगों पर FIR दर्ज, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुशहरी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई. मृतका के पिता रंजीत पासवान के लिखित आवेदन पर पुलिस ने पति कुंदन कुमार, चंदन पासवान, प्रियंका और सुलेखा के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध मेहता ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं.

FSL की टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटनास्थल की गहन जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली गई है. मुशहरी थाना के अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार के साथ एफएसएल की विशेष टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कमरे से महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए. पुलिस का कहना है कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसका पूरा सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के निष्कर्षों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY