Entertainment

Kartik Aaryan Next Movie: एक फिल्म पोस्टपोन हुई, दूसरे का क्या होगा? कार्तिक-श्रीलीला की पिक्चर का अपडेट जानिए

Kartik Aaryan Next Movie: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ पहले ही पोस्टपोन हो चुकी है. इसी बीच उनकी एक और फिल्म के काम में देरी होने की चर्चा शुरू हो गई. वो एक रोमांटिक-म्यूजिक फिल्म है, जिसका अभी नाम तो फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन उसे अभी ‘तू मेरी जिंदगी है’ के नाम से बुलाया जा रहा है. इसे अनुराग बसु डायरेक्ट कर रहे हैं. अब अनुराग बसु ने अपनी इस फिल्म पर बात की है और इस बारे में बताया है कि क्या सच में काम में देरी हो रही है.

Kartik Aaryan Next Movie: एक फिल्म पोस्टपोन हुई, दूसरे का क्या होगा? कार्तिक-श्रीलीला की पिक्चर का अपडेट जानिए
Kartik Aaryan Next Movie: एक फिल्म पोस्टपोन हुई, दूसरे का क्या होगा? कार्तिक-श्रीलीला की पिक्चर का अपडेट जानिए

अनुराग बसु ने ये कंफर्म किया है कि फिल्म का काम प्लान के हिसाब से चल रहा है और प्रोडक्शन जारी है. उन्होंने ये भी कहा, “हम तय समय के हिसाब से चल रहे हैं और शूटिंग सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है. ये एक ऐसी फिल्म है, जिसपर हमें पूरा भरोसा है.” पिछले साल फरवरी में ही मेकर्स ने एक टीजर वीडियो शेयर करते हुए इस फिल्म का ऐलान किया था. अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. के अपोजिट इस फिल्म में श्रीलीला नजर आने वाली हैं.

अनुराग बसु ने रिलीज पर क्या कहा?

अनुराग बसु ने ये भी कहा कि ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी. इसी प्लान के साथ इस फिल्म को तैयार किया जा रहा है. हालांकि, अभी रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है. देखना होगा कि मेकर्स कब तक डेट अनाउंस करते हैं. ये वही फिल्म है, जिसे अनाउंसमेंट के बाद ‘आशिकी 3’ भी कहा जा रहा था. हालांकि, ये टाइटल मेकर्स के पास नहीं है. ऐसे में इस फिल्म को ‘आशिकी 3’ नाम नहीं दिया जा सकता है.

‘नागजिला’ कब रिलीज होगी?

कार्तिक आर्यन इसी साल ‘नागजिला’ के नाम से भी फिल्म लेकर आने वाले थे, जो करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है. 14 अगस्त को ये फिल्म रिलीज होने के लिए तय थी. लेकिन फिर इसे पोस्टपोन कर दिया गया. अब ये फिल्म 12 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply