Viral

540 साल पुराने Love Letter को AI ने किया डीकोड, प्रेमिका की एक लाइन ने सबको किया भावुक!

आजकल की शादियों में दहेज के चक्कर में हुई अनबन के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि 500 साल पहले भी एक कपल इसी वजह से बिछड़ने वाला था? हाल ही में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ने एक ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसने इतिहास के पन्नों से एक बेहद भावुक लव स्टोरी को डीकोड किया है. इसे दुनिया का सबसे पुराना रिकॉर्डेड लव लेटर (World’s Oldest Love Letter) माना जा रहा है.

540 साल पुराने Love Letter को AI ने किया डीकोड, प्रेमिका की एक लाइन ने सबको किया भावुक!
540 साल पुराने Love Letter को AI ने किया डीकोड, प्रेमिका की एक लाइन ने सबको किया भावुक!

यह कहानी फरवरी 1477 की है. इंग्लैंड के एक गांव टॉपक्रॉफ्ट की रहे वालीं मार्गरी ब्रूज (Margery Brews) अपने मंगेतर जॉन पेस्टन (John Paston) से बेपनाह मोहब्बत करती थीं. बहुत जल्द दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन बीच में आ गया दहेज. मार्गरी के पिता 200 पाउंड, जो तब एक बहुत बड़ी रकम हुआ करती थी, उसे किस्तों में देना चाहते थे, जबकि जॉन का परिवार कुछ और ही उम्मीद लगाए बैठा था. बात इतनी बिगड़ गई कि रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया.

चिट्ठी की वो लाइन जिसने सबको भावुक कर दिया

जब मार्गरी को लगा कि पैसों की वजह से उनका प्यार छिन सकता है, तो कथित तौर पर उन्होंने यह खत जॉन को लिखा था. धुंधली स्याही और पुरानी अंग्रेजी में लिखे इस खत को जब AI ने डीकोड किया, तो उसमें महिला का दर्द छलक उठा. मार्गरी ने लिखा था, अगर आप मुझे वाकई प्यार करते हैं, तो सिर्फ पैसों के लिए मुझे मत छोड़िए. अगर आपके पास आधी जायदाद भी रह जाए, तब भी मैं आपकी पत्नी बनकर रहने को तैयार हूं.

ऐसे डीकोड किया गया खत

इस खत को पढ़ना इंसानों के लिए मुश्किल था, क्योंकि लिखावट बहुत पुरानी थी और स्याही मिट चुकी थी. एक्सपर्ट्स ने एआई हैंडराइटिंग एनालिसिस का इस्तेमाल करके खत में लिखे एक-एक शब्द को साफ किया.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply