मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
एयरलाइंस में बदल रहा है सफर का ट्रेंड! इकोनॉमी क्लास से ज्यादा बिजनेस क्लास की डिमांड, कंपनियां बढ़ा रहीं लग्जरी सीटें​ | जहां मेरे कान्हा हैं वहां प्रेम…गोवर्धन पर्व पर अपनों को भेजें ये प्यारे शुभकामना संदेश​ | Horoscope 10 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

JNU में खौफनाक वारदात… छात्रा से दोस्ती पर मचा ऐसा बवाल, युवक ने क्लासमेट की आंख फोड़ी, चली गई रोशनी​

Delhi Crime News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक वारदात सामने आई है. जेएनयू के एक छात्र ने एक छात्रा से दोस्ती को लेकर अपने साथी छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस खूनी हमले में पीड़ित छात्र की दाईं आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली […]

Delhi Crime News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के परिसर से एक बेहद चौंकाने वाली और दर्दनाक वारदात सामने आई है. जेएनयू के एक छात्र ने एक छात्रा से दोस्ती को लेकर अपने साथी छात्र पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस खूनी हमले में पीड़ित छात्र की दाईं आंख की रोशनी हमेशा के लिए चली गई है और उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने वसंत कुंज उत्तरी थाने में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक वारदात 5 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे जेएनयू परिसर स्थित बराक छात्रावास के कमरा संख्या 119 में हुई. भाषा विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र सौरभ पर आरोपी छात्र अजय ने चाकू से हमला कर दिया. अजय को एक छात्रा के साथ सौरभ की बढ़ती दोस्ती पर आपत्ति थी. हमले में सौरभ के सिर, चेहरे, हाथ और दाईं आंख पर गंभीर चोटें आईं.

घटना के तुरंत बाद सौरभ को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि हमले की वजह से उसकी दाईं आंख की रोशनी चली गई है. शनिवार शाम तक उसकी सर्जरी के बाद इलाज जारी था.

हाथापाई में 4 छात्र घायल; छात्रा की शिकायत पर FIR दर्ज

पुलिस ने बताया कि स्नातकोत्तर के छात्र आरोपी अजय को भी इस घटना में चोटें आई हैं. बचाव और हाथापाई के दौरान तीन अन्य छात्र भी घायल हो गए, जिससे इस वारदात में कुल घायलों की संख्या 4 हो गई है. सौरभ की महिला मित्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को वसंत कुंज उत्तर थाने में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से पड़ताल जारी है. हालांकि, शनिवार शाम तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY