: में 7 नवंबर, शनिवार को 10वें दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। भगवान सूर्य के अस्त होते ही सरयू नदी के किनारे बने 56 घाट 30 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीयों की रोशनी से जगमगा उठे। राम की पैड़ी समेत पूरी रामनगरी रोशनी से नहा उठी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरयू तट पर आरती की और रामलला के दर्शन किए। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन भी दीपोत्सव में शामिल हुए।

Ayodhya में 10वें दीपोत्सव का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 30 लाख दीयों से जगमगाए घाट !#Ayodhya #Deepotsav2026 #RamKiPaidi #SaryuGhat #Diwali #UPNews
— Bansal News Official November 7, 2026
56 घाटों पर जलाए गए 30 लाख से ज्यादा दीये
दीपोत्सव की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। घाटों पर पहले से दीये बिछाए गए थे। आयोजन से पहले उनमें तेल और बातियां डाली गईं। स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने दीये जलाने और उन्हें व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी संभाली। शाम होते ही सभी घाट दीयों की रोशनी से जगमगा उठे।
दीपोत्सव की शानदार तस्वीरें
सीएम योगी ने रामभक्तों को लेकर दिया बयान
दीपोत्सव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई थी, उन्हें अयोध्या आकर एक बार माफी मांगनी चाहिए। उनके मुताबिक प्रभु श्रीराम उन्हें माफ कर देंगे। सीएम योगी ने कहा कि लंबे समय तक अयोध्या की उपेक्षा हुई और भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाले लोग आज राम का नाम ले रहे हैं। उन्होंने राम मंदिर मामले में अदालत में वकीलों की फौज खड़ी करने वालों का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे वैचारिक विजय बताया।
10वें दीपोत्सव में जगमगाई रामनगरी Ayodhya, देखिए ड्रोन शो और आतिशबाजी का भव्य नजारा
उत्तर प्रदेश की पावन नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का पर्व अत्यंत भव्य और अलौकिक अंदाज में मनाया जा रहा है। सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर एक शानदार ड्रोन शो का आयोजन किया गया, जिसने… pic.twitter.com/KkZQA8ko8s
— Bansal News Official November 7, 2026
उपराष्ट्रपति ने किए रामलला के दर्शन
दीपोत्सव 2026 के मौके पर अयोध्या पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का सीएम योगी ने स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और आरती की। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी रामलला के दर्शन किए। उपराष्ट्रपति ने अयोध्या को आध्यात्मिक नगरी बताया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में दर्शन के बाद उन्हें गर्व महसूस हुआ। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राम मंदिर पूरे हिंदू समाज के आत्मसम्मान का प्रतीक बन गया है।
फूलों से सजाया गया राम मंदिर
दीपोत्सव के लिए श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को फूलों से सजाया गया था। मंदिर परिसर की सजावट के साथ अयोध्या में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। राम की पैड़ी और सरयू के किनारे बने घाटों पर दीयों की रोशनी ने पूरे आयोजन को खास बना दिया।
ये खबर भी पढ़ें:
20 जोन और 53 सेक्टर में बांटी गई सुरक्षा व्यवस्था
दीपोत्सव को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पूरे आयोजन क्षेत्र को 20 जोन और 53 सेक्टर में बांटा गया था। करीब 6 हजार पुलिसकर्मियों के साथ 20 ASPSP और 45 CO तैनात किए गए थे। इसके अलावा PAC की 9 कंपनियां, RAF की 3 कंपनियां और यूपी ATS की दो कमांडो टीमें सुरक्षा में लगाई गई थीं। सरयू नदी में NDRF और SDRF की टीमें तैनात रहीं, जबकि तटबंधों पर PAC की फ्लड कंपनी को लगाया गया था।