SportsViral

IPL Playoffs: जगह 1 और दावेदार 5, RR-KKR के पास मौके ज्यादा, PBKS-CSK पर बाहर होने का खतरा; ये है पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 के 63 मैच पूरे हो चुके हैं और प्लेऑफ की तीन टीमें भी पक्की हो चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने टॉप 4 का टिकट हासिल कर लिया है और अब बची हुई एक जगह के लिए दावेदार पांच हैं। इसमें से राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के पास मौके ज्यादा हैं। जबकि पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स पर बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

IPL Playoffs: जगह 1 और दावेदार 5, RR-KKR के पास मौके ज्यादा, PBKS-CSK पर बाहर होने का खतरा; ये है पूरा समीकरण
IPL Playoffs: जगह 1 और दावेदार 5, RR-KKR के पास मौके ज्यादा, PBKS-CSK पर बाहर होने का खतरा; ये है पूरा समीकरण

अब प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बनने के लिए दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स सभी के पास मौका है। हालांकि, इनमें से कुछ टीमों की आपस में भिड़ंत होनी है तो कुछ की किस्मत के हाथों में है। यानी अपने मैच तो इन्हें जीतने ही हैं और साथ ही अन्य नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। एक-एक करके जानते हैं पाचों टीमों का समीकरण:-

Khabar Monkey

पंजाब किंग्स का गणित

पंजाब किंग्स का एक मैच बाकी है और उसे लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करना है। उसे प्लेऑफ में पहुंचना है तो पहले अपना मैच अच्छे अंतर से जीतना होगा। उसके बाद उसे उम्मीद लगानी होगी कि राजस्थान रॉयल्स अपने बचे हुए दो मैच में से कम से कम एक मैच हारे। साथ ही केकेआर को भी दिल्ली कैपिटल्स हरा दे। ऐसे में पंजाब आसानी से प्लेऑफ में जा पाएगी। वरना अगर केकेआर जीती दिल्ली से तो नेट रनरेट पर फैसला होगा।

राजस्थान रॉयल्स का गणित

राजस्थान रॉयल्स को अपने आखिरी दो मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के साथ खेलने हैं। अगर राजस्थान दोनों मैच जीतती है तो बना लेगी। अगर एक भी मैच टीम हारी तो उसे अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 14 अंक के साथ राजस्थान तब ही प्लेऑफ में जा पाएगी अगर दिल्ली केकेआर को कम अंतर से हराए और नेट रनरेट राजस्थान से कम रहे। पंजाब को लखनऊ हराए और सीएसके गुजरात टाइटंस से हार जाए।

चेन्नई सुपर किंग्स का गणित

चेन्नई सुपर किंग्स के गणित की बात करें तो उसे सबसे पहले अपना बचा हुआ मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ अच्छे अंतर से जीतना होगा। अगर यह मैच चेन्नई जीती फिर उसे पंजाब की हार, केकेआर की दिल्ली से हार (ऐसी की दिल्ली से अच्छा नेट रनरेट सीएसके का हो) और राजस्थान की दोनों मैचों में हार की उम्मीद करनी होगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स का गणित

कोलकाता नाइट राइडर्स की दावेदारी मजबूत इसलिए है क्योंकि उसके दो मैच बाकी हैं। केकेआर को अभी मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का सामना करना है। अगर केकेआर दोनों मैच जीती तो उसके 15 अंक हो जाएंगे। साथ ही उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए यह उम्मीद लगानी होगी कि राजस्थान कम से कम एक मैच हारे। इसके अलावा पंजाब किंग्स को भी अपने बचे हुए मुकाबले में जीत ना मिले। अगर कोलकाता एक भी मैच हारी तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

दिल्ली कैपिटल्स का गणित

दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी अभी जारी है। दिल्ली के लिए रास्ता खुला है लेकिन उसे सबसे पहले केकेआर के खिलाफ आखिरी लीग मैच में बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। अगर उससे पहले राजस्थान दोनों मैच जीती और पंजाब अपना मैच जीती तो दिल्ली बाहर हो जाएगी। ऐसे में दिल्ली को पंजाब और राजस्थान की हार की उम्मीद करनी होगी। सेफ साइड के लिए दिल्ली चाहेगी कि सीएसके गुजरात टाइटंस से हार जाए।

IPL 2026 के 63 मैचों के बाद अंकतालिका

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
आरसीबी (Q) 13 9 4 18 1.065
गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 16 0.4
सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 16 0.35
पंजाब किंग्स 13 6 6 13 0.227
राजस्थान रॉयल्स 12 6 6 12 0.027
सीएसके 13 6 7 12 -0.016
दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 12 -0.871
केकेआर 12 5 6 11 -0.038
मुंबई इंडियंस 12 4 8 8 -0.504
लखनऊ सुपर जायंट्स 12 4 8 8 -0.701

वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में ये 5 रिकॉर्ड कर चुके अपने नाम, अब निशाने पर क्रिस गेल का महारिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अभी तक 12 मैचों में ही 486 रन बना लिए हैं। उनके नाम इस सीजन कई बड़े रिकॉर्ड भी दर्ज हो चुके हैं। अब उनके निशाने पर क्रिस गेल का ऐसा रिकॉर्ड है जो पिछले 14 सीजन कोई नहीं तोड़ पाया।

Leave a Reply