Dangerous Places on Earth: दुनिया में एक तरफ जहां बहुत ही खूबसूरत जगह देखने को मिलती है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ जगहें अपनी खतरनाक परिस्थितियों के लिए भी जानी जाती हैं। गहरी खाई के बीच संकरे रास्ते, सक्रिय ज्वालामुखी, जहरीली गैसें और तेज बहाव वाले झरने पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इन जगहों पर एडवेंचर एक्टिविटीज का अनुभव करने के लिए लोग लाखों रुपए खर्च करते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर खतरा होने के बाद भी टूरिस्ट आना पसंद करते हैं। हालांकि बीमार और कमजोर दिल वाले लोगों को यहां जाने से बचना चाहिए।

डेथ वैली
अमेरिका में स्थित डेथ वैली एक ऐसा रेगिस्तान है जहां पर रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया जा चुका है। यहां का शुष्क रेगिस्तान, पानी की कमी और गर्मी जीवन के लिए एक चुनौती है। इसके बाद भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। सर्दियों के समय यहां घूमना सुरक्षित माना जाता है।
दानाकिल डिप्रेशन
इथियोपिया में स्थित दानाकिल डिप्रेशन दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है। यहां पर खतरनाक परिस्थितियों के बाद भी लोग घूमने के लिए आते हैं। सक्रिय ज्वालामुखी और जहरीली गैसों से भरा यह रेगिस्तान धरती पर नर्क से कम नहीं माना जाता है। यहां पर आप बिना गाइड के घूमने नहीं आ सकते हैं।
Khabar Monkey
अंटार्कटिका
यहां का तापमान बेहद कम हो सकता है जिसकी वजह से यहां जीवित रहना आसान नहीं है। यहां पर पर्यटक हिमशैल, ग्लेशियर, पेंगुइन की कॉलोनियां और व्हेल मछलियों को देखने के लिए आते हैं।
माउंट एवरेस्ट
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट आज भी खतरनाक टूरिस्ट स्पॉट में शामिल है। जहां पर हिमस्खलन, ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी के साथ स्थिति जानलेवा हो सकती है। इसके बावजूद दुनियाभर से लोग यहां एडवेंचर एक्टिविटज का मजा लेना आते हैं। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचने के लिए लोग अपनी जान भी जोखिम में डालते हैं।
स्नेक आइलैंड
ब्राजील का इलहा दा क्वीमाडा ग्रांडे स्नेक आइलैंड के नाम से मशहूर है। समुद्र के बीचों-बीच बसा यह द्वीप कई जहरीले सांपों का गढ़ है। इस जगह की डरावनी कहानियां दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। हालांकि आम पर्यटकों का यहां पर जाना प्रतिबंधित है।





