IPL 2026 के प्लेऑफ में 3 टीमें अपनी पक्की कर चुकी हैं। अब सिर्फ एक टीम का तय होना बाकी है। इस बीच 5 बार की चैंपियन टीम को तगड़ा झटका लगा है। 2 खिलाड़ी एक साथ IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और युवा ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही मुंबई की टीम के लिए यह दोहरा झटका सीजन के अंत को और मुश्किल बना सकता है।
Khabar Monkey

मुंबई जल्द करेगा रिप्लेसमेंट का ऐलान
मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि क्विंटन डी कॉक को बाएं हाथ की कलाई में टेंडन इंजरी हुई है। उन्हें यह चोट सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले लगी थी। वहीं राज अंगद बावा को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान दाएं अंगूठे में लिगामेंट टियर हुआ। फिलहाल दोनों खिलाड़ी अपने-अपने घर पर रहकर रिकवरी कर रहे हैं और मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम उनकी निगरानी में रिहैब प्रक्रिया चला रही है। फ्रेंचाइजी ने यह भी कहा है कि IPL के नियमों के अनुसार जल्द ही रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों का ऐलान किया जाएगा।
डी कॉक को मिला कुछ मैच खेलने का मौका
डी कॉक का यह सीजन ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन उन्होंने शुरुआत शानदार की थी। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज ने सिर्फ तीन मैच खेले, जिसमें 132 रन बनाए। इसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली गई नाबाद 112 रन की विस्फोटक पारी भी शामिल रही। हालांकि इसके बाद वह अगली दो पारियों में सिर्फ 13 और 7 रन ही बना सके।
दूसरी ओर, 23 साल के राज अंगद बावा को इस सीजन ज्यादा मौके नहीं मिले। पूर्व अंडर-19 भारतीय स्टार ने तीन मुकाबलों में हिस्सा लिया। बल्लेबाजी में उन्होंने सिर्फ 16 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किए। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने 12 मैचों में सिर्फ 4 जीत दर्ज की हैं और वह पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है। उनका नेट रन रेट -0.504 है। अब टीम को अपने आखिरी दो लीग मुकाबले कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने हैं।





