Mumbai Indians IPL 2026: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को सीजन खत्म होने से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक और युवा ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोट के कारण बचे हुए दोनों मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे समय में यह खबर मुंबई के लिए और भी निराशाजनक मानी जा रही है, क्योंकि टीम पहले ही खराब प्रदर्शन से जूझ रही है। डी कॉक की गैरमौजूदगी बल्लेबाजी क्रम को कमजोर कर सकती है, जबकि राज अंगद बावा टीम को गेंद और बल्ले दोनों से संतुलन देते थे। अब मुंबई इंडियंस को आखिरी दो मुकाबलों में नए संयोजन के साथ मैदान पर उतरना पड़ेगा।

कलाई की चोट के कारण बाहर हुए क्विंटन डिकॉक
डी कॉक बाईं कलाई में टेंडन की चोट से जूझ रहे हैं। वहीं, बावा अपनी दाईं हाथ के अंगूठे में लिगामेंट फटने के कारण बाहर हो गए हैं। बावा को चोट पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ लगी थी। दोनों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम की देखरेख में अपने-अपने घर पर पुनर्वास करेंगे। एमआई जल्द ही दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर सकती है।
मुंबई इंडियंस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “क्विंटन डी कॉक अपनी बाईं कलाई में टेंडन की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। यह चोट उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ घरेलू मैच से पहले लगी थी। राज अंगद बावा के दाएं अंगूठे का लिगामेंट पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच के दौरान फट गया था। इस वजह से दोनों सीजन के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे। क्विंटन और बावा दोनों अपने-अपने घर पर अपना रिहैब जारी रखेंगे। मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम उन्हें जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करने में सहयोग और मार्गदर्शन देगी।”
डी कॉक को आईपीएल 2026 की नीलामी में एमआई ने 1 करोड़ में खरीदा था। सीजन में तीन मैच खेल सके। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली 112 रनों की पारी की बदौलत उन्होंने कुल 132 रन बनाए।
Khabar Monkey
का अगला मुकाबला बुधवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। लीग चरण में एमआई का आखिरी मुकाबला 24 मई को वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा। एमआई का सीजन बेहद निराशाजनक रहा है। बचे 2 मैचों में जीत हासिल कर टीम अंकतालिका में अपना स्थान बेहतर करने की कोशिश करेगी।
IANS इनपुट के साथ





