SportsViral

IPL 2026: कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को झटका, दो खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026)में मुंबई इंडियंस को बुधवार (19 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ना है। इससे पहले उसे बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक और ऑलराउंडर राज अंगद बावा चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।के खिलाफ मैच से पहले डी कॉक की बाईं कलाई में चोट लग गई थी।

IPL 2026: कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को झटका, दो खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर
IPL 2026: कोलकाता के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को झटका, दो खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान राज अंगद बावा के दाहिने अंगूठे में लिगामेंट फट गया था। दोनों खिलाड़ी चोट से ठीक होने के लिए अपने-अपने घर लौट गए हैं। मुंबई इंडियंस के एक बयान में कहा गया है कि वे आईपीएल गाइडलाइंस के अनुसार दोनों के विकल्प की घोषणा होगी।

Khabar Monkey

डी कॉक और बावा का प्रदर्शन

डी कॉक ने मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी बार 23 अप्रैल को खेला था। उन्होंने तीन पारियों में 132 रन बनाए। इसमें पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी नाबाद 112 रन की पारी भी शामिल है। 23 साल के बावा ने इस साल टीम के लिए तीन मैच खेले। उन्होंने पिछले साल भी तीन मैच खेले थे।

मुंबई इंडियंस का सफर काफी खराब रहा

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर काफी खराब रहा है। टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और फिलहाल अंक तालिका में 9वें नंबर पर है। उसने 12 मैच में 4 जीत दर्ज की है। उसका रनरेट -0.504 है। मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा रविवार (24 मई) मुंबई में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है।

चेन्नई-सनराइजर्स मैच के बाद अंक तालिका

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की तस्वीर 75 प्रतिशत साफ है और एक टीम की जगह पक्की होना बाकी है। एक जगह के लिए दावेदार पांच टीमें हैं। इस खबर में पढ़िए सीएसके, पंजाब, केकेआर, दिल्ली और राजस्थान का पूरा गणित।

Leave a Reply