Shreyas Iyer: वेस्टइंडीज की टीम इस समय भारत दौरे पर है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है, इस सीरीज का चौथा मैच कल रात हैदराबाद में खेला गया. भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 247 रन बनाए.

इसके जवाब में जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो 19.3 ओवरों में ही पूरी टीम सिर्फ 223 रनों पर आलआउट हो गई. भारतीय टीम को इस मैच में 24 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने हार पर बात की है.
कप्तान Shreyas Iyer ने बताई हार की वजह
वेस्टइंडीज से मिली 24 रनों से हार के बाद श्रेयस अय्यर ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि
“मुझे लगता है कि हमने अपनी लाइन लेंथ को ठीक से नहीं समझा और देखिए, 250 रनों का पीछा करते समय आपको एक निश्चित पैटर्न में खेलना होता है. इसलिए मुझे लक्ष्य का पीछा करने का हमारा तरीका पसंद आया, लेकिन दुर्भाग्य से हम गेंदबाजी में अपनी योजनाओं को ठीक से लागू नहीं कर पाए और यहीं पर हम थोड़ा पीछे रह गए. बस उन्होंने अपनी योजना को अच्छे से लागू किया और पिच थोड़ी ऑफ थी.”
कैसा रहा चौथे मैच का हाल
वेस्टइंडीज की टीम जब टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो शाई होप की 102 रन और शेरफेन रदरफोर्ड के 49 रनों की बदौलत भारत के सामने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए.
इसके बाद जब टीम इंडिया बल्लेबाजी करने उतरी तो संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दी, लेकिन टीम इंडिया का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया, हालांकि अंत में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने भारत को जीताने की कोशिस की और भारतीय टीम को 24 रनों से इस मैच में हार का सामना करना पड़ा.