गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सुपरस्टार Rajinikanth की Jailer 2 का जलवा! पहले दिन की एडवांस बुकिंग में कमाए 60 करोड़ रुपये से ज्यादा​ | परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में ‘पंजाब बंद’ का ऐलान, किसान नेता सरवन पंधेर बोले- आज नहीं जागे तो…​ | Ankita Bhandari Parents Protest: ‘नियुक्ति रद्द करो, वरना…’, अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली में हिरासत में लिया गया, मां बोलीं- भूख हड़ताल करूंगी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

त्योहारी सीजन में धड़ाम हुई मोबाइल की सेल, ऑफर्स में भी क्यों नहीं बिक रहे Smartphone ?​

Smartphone Sale: त्योहारी सीजन में जहां हर तरफ बंपर खरीदारी की उम्मीद होती है, वहीं इस बार स्मार्टफोन बाजार में मायूसी छाई हुई है. लोग ऑनलाइन साइट्स पर जा तो रहे हैं, लेकिन फोन खरीद नहीं रहे हैं. मार्केट ट्रैकर काउंटरपॉइंट रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ईकॉमर्स कंपनियों की नवरात्रि सेल में स्मार्टफोन की […]

Smartphone Sale: त्योहारी सीजन में जहां हर तरफ बंपर खरीदारी की उम्मीद होती है, वहीं इस बार स्मार्टफोन बाजार में मायूसी छाई हुई है. लोग ऑनलाइन साइट्स पर जा तो रहे हैं, लेकिन फोन खरीद नहीं रहे हैं. मार्केट ट्रैकर काउंटरपॉइंट रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ईकॉमर्स कंपनियों की नवरात्रि सेल में स्मार्टफोन की बिक्री 16 फीसदी तक गिर गई है. हाल के सालों में ये सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है.

काउंटरपॉइंट के रिसर्च एनालिस्ट शुभम सिंह का कहना है कि ग्राहकों में फोन खरीदने की दिलचस्पी तो है, लेकिन बजट उनकी राह में सबसे बड़ी रुकावट बन रहा है. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का कुल त्योहारी बिजनेस 6065% इसी दौरान होता है. लेकिन इस बार शुरुआत ही काफी कमजोर रही है. अमेजन, फ्लिपकार्ट से लेकर जियोमार्ट तक के त्योहारी बिजनेस में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 35% तक होती है. यहां तक कि क्विककॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने भी इस बार फोन की बिक्री से काफी उम्मीदे लगाई थीं.

डिस्काउंट कम दाम ज्यादा

पहले त्योहारी सेल में ग्राहकों को 25 से 40 फीसदी तक की भारी छूट मिल जाती थी. लेकिन इस बार ये डिस्काउंट घटकर महज 10 से 25 फीसदी रह गया है. असल में फोन बनाने वाली कंपनियों पर लागत का भारी दबाव है. मेमोरी चिप के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं. इसके अलावा रुपये की गिरती कीमत के साथ माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ा है. इन वजहों से स्मार्टफोन की कीमतें औसतन 35 से 40 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं. कंपनियों ने इसी बढ़े हुए खर्च की भरपाई के लिए डिस्काउंट कम कर दिया है.

ऑफलाइन बाजार का भी बुरा हाल

सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, दुकानों पर भी सन्नाटा पसरा है. ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, नवरात्रि शुरू होने के बाद से दुकानों पर फोन की बिक्री में 20 फीसदी की कमी आई है. संगठन का अनुमान है कि त्योहारी सीजन की कुल रिटेल बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ सकती है.

AIMRA के फाउंडर चेयरमैन कैलाश लख्यानी का कहना है कि मोबाइल बनाने वाली कंपनियों ने भी मान लिया है कि इस बार ऑनलाइन सेल पूरी तरह से फ्लॉप शो रही है. महंगाई की वजह से सितंबर में दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या में 40 से 50 फीसदी की चिंताजनक कमी देखी गई थी. इसी वजह से अब ब्रांड्स अपना जमा हुआ स्टॉक निकालने के लिए सेल की तारीखें आगे बढ़ा रहे हैं.

पुराने फोन से काम चला रहे लोग

आजकल रिटेल बाजार में 70 से 80 फीसदी फोन किस्तों पर बेचे जाते हैं. लेकिन महंगाई के कारण ग्राहक अब नए फोन लेने से कतरा रहे हैं. बजट बिगड़ने के चलते लोग अब या तो पुराने फोन रिपेयर करा रहे हैं या फिर सेकंड हैंड फोन खरीद कर काम चला रहे हैं. इसका सीधा असर मोबाइल की कुल बिक्री पर पड़ा है.

प्रीमियम फोन की डिमांड बरकरार

इस भारी सुस्ती के बीच 45,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग लगातार बनी हुई है. 2026 के शुरुआती आठ महीनों में स्मार्टफोन की कुल बिक्री 10 फीसदी गिरी, लेकिन कमाई के मामले में 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि फोन की औसत कीमत बढ़ गई है.

रिटेलर्स का कहना है कि एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, शाओमी जैसी बड़ी कंपनियों के फोन की औसत कीमत अब 35,000 से 37,000 रुपये के बीच आ गई है. इससे कम फोन बिकने के बावजूद कंपनियों की कमाई संतुलित है. जानकारों का मानना है कि दिवाली आतेआते बिक्री में थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन कुल बिक्री में गिरावट तय है. वहीं, मोबाइल बाजार के लिए एक और बुरी खबर ये है कि दिवाली के बाद फोन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY