रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​ | UP Election 2027: विधानसभा चुनाव के लिए जारी नहीं की गई प्रत्याशियों की कोई भी लिस्ट, यूपी बीजेपी ने जारी किया खंडन​ | मथुरा में आज से BJP की बड़ी बैठक, UP चुनाव को लेकर बनेगा मेगा प्लान, इसी योजना पर आगे बढ़ेगी पार्टी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bareilly Illegal Arms Factory: बरेली में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, पाकिस्तान के इंस्टाग्राम हैंडलर से कॉन्टैक्ट, 4 तस्कर गिरफ्तार​

: के बरेली जिले के बहेड़ी में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। ये फैक्टरी बरेली से बहेड़ी आने वाली सड़क किनारे एक खंडहर में चलाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से 4 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान हथियारों की तस्करी का पाकिस्तान कनेक्शन भी […]

: के बरेली जिले के बहेड़ी में पुलिस ने अवैध हथियार बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। ये फैक्टरी बरेली से बहेड़ी आने वाली सड़क किनारे एक खंडहर में चलाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से 4 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान हथियारों की तस्करी का पाकिस्तान कनेक्शन भी सामने आया है।

पाकिस्तान से हथियारों की सप्लाई की डील

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तान के एक हैंडलर से संपर्क किया था और हथियारों की सप्लाई को लेकर बातचीत की थी। आरोपियों के मोबाइल से इसके डिजिटल सबूत भी मिले हैं।

खंडहर में बन रहे थे राइफल, पिस्टल और तमंचे

SSP अनुराग आर्य ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गोपनीय सूचना मिलने के बाद बहेड़ी सीओ के नेतृत्व में थाना पुलिस और एसओजी की टीम को कार्रवाई के लिए लगाया गया था। पुलिस टीम ने गन्ना उत्पादक महाविद्यालय से पहले सड़क किनारे स्थित खंडहर में छापा मारा। यहां अवैध रूप से हथियार बनाए जा रहे थे। मौके से सुखराज सिंह निवासी सिकपुरा भोजपुर जोगीठेर, शानू मियां निवासी पचपेडा बहेड़ी, जीवनदीप सिंह निवासी स्वालेनगर बिलासपुर रामपुर और जसनूर सिंह निवासी मैनाकोट माधौटांडा पीलीभीत को गिरफ्तार किया गया।

एक तमंचा, पिस्टल और राइफल बरामद

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, 9 एमएम की एक पिस्टल, एक राइफल, दो अधबनी नाल, चार मोबाइल फोन और अन्य अधबने हथियार बरामद किए हैं। वहीं, आरोपियों के दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फरार साथी इशरत पहलवान से जुड़े हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, इशरत पहलवान पहले भी हथियारों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: 

इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क

पुलिस की जांच में सुखराज सिंह के मोबाइल से पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया। पुलिस के मुताबिक, सुखराज सोशल मीडिया पर हथियारों से जुड़े वीडियो डालने वाले पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर के संपर्क में था। मोबाइल की जांच में पता चला कि वह इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी हैंडलर अजमल गुर्जर के संपर्क में आया था। आरोप है कि सुखराज और अजमल गुर्जर के बीच इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए हथियारों की सप्लाई को लेकर बातचीत हुई थी। पुलिस को मोबाइल में इस बातचीत से जुड़े कुछ डिजिटल सबूत मिले हैं। हालांकि, कई चैट पहले ही डिलीट की जा चुकी थीं। पुलिस बरामद मोबाइल और डिजिटल सबूतों के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY