रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

108KM की रेंज, बड़े पहिए और हटकर डिजाइन! Yamaha ने पेश किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर​

Yamaha ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E से पर्दा उठा दिया है. कंपनी इसे 125 सीसी पेट्रोल स्कूटर के बराबर का इलेक्ट्रिक मॉडल बता रही है. इस स्कूटर को खासतौर पर रोजाना ऑफिस जाने और शहर मे सफर करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें साइलेंट इलेक्ट्रिक मोटर दी […]

Yamaha ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E से पर्दा उठा दिया है. कंपनी इसे 125 सीसी पेट्रोल स्कूटर के बराबर का इलेक्ट्रिक मॉडल बता रही है. इस स्कूटर को खासतौर पर रोजाना ऑफिस जाने और शहर मे सफर करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें साइलेंट इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है.

डिजाइन और बड़े पहिए खींचेंगे ध्यान

के आगे की तरफ आयातकार हेडलैंप दिया गया है. इसके साथ आगे का हिस्सा पतला और सीधा रखा गया है. स्कूटर में सामान्य मॉडल की तरह फ्लोरबोर्ड मिलता है, जिससे पैर रखने के लिए अच्छी जगह मिलती है. इसमें दो हिस्सों वाली सीट दी गई है. वहीं, एल्युमिनियम स्विंगआर्म इसके लुक को और खास बनाता है.

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसके 16 इंच के बड़े पहिए है. आगे 100सेक्शन और पीछे 120सेक्शन का टायरग दिया गया है. सस्पेंशन के लिए आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे शॉक एब्जॉर्बर के साथ स्विंगआर्म मिलता है. बेहतर ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों में 245mm की डिस्क ब्रेक दी गई है.

108KM की रेंज और दमदार मोटर

में 3फेज एक्साइटेशन मोटर लगी है. यह मोटर 7.5kW की अधिकतम पावर और 33.3Nm का टॉर्क देती है. इसमें 70.2Ah की फिक्स्ड बैटरी दी गई है. कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर यह स्कूटर 108 किलोमीटर तक चल सकता है.

इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है. इससे ब्रेक लगाने पर कुछ ऊर्जा वापस बैटरी में पहुंचती है और रेंज बढ़ाने में मदद मिलती है. मोटर को स्कूटर के फ्रेम पर लगाया गया है और पिछले पहिए तक ताकत पहुंचाने के लिए बेल्ट ड्राइव का इस्तेमाल किया गया है. बैटरी को 0 से 100 फीसदी चार्ज होने में करीब 5.5 घंटे लगते हैं.

वजन और सीट की ऊंचाई भी जान लें

इस स्कूटर का वजन 121 किलोग्राम है, जो 125cc पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है. इसकी सीट की ऊंचाई 790mm रखी गई है, जबकि ग्राउंड क्लीयरेंस 145mm है.

फीचर्स में भी नहीं है पीछे

Yamaha Xenter E में 5इंच की TFT स्क्रीन दी गई है. इसे ब्लूटूथ से फोन के साथ कनेक्ट करके टर्नबायटर्न नेविगेशन का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा स्कूटर में ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, कीलेस इग्निशन और TypeC चार्जिंग पोर्ट मिलता है. इसमें ऑनबोर्ड चार्जिंग की सुविधा भी दी गई है. राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से तीन राइडिंग मोड में से कोई एक चुन सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY